इसलिए जरूरी है जांच
एलपीजी डीलर्स फेडरेशन के अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा जांच दो साल में एक बार करवाना जरूरी है। यदि उपकरण सहीं हैं और कंपनी के हैं, तो ठीक, अन्यथा बीमा का लाभ नहीं मिलेगा। कई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में उपभौकताओं को अंतरदेशीय डाक से पत्र मिला है। पत्र में लिखा है कि एलपीजी से दुर्घटनाओं के कारण कंपनी ने थर्ड पार्टी बीमा करवाया है। वह तभी मान्य होगा, जब उपभोक्ता कंपनी के सिलेंडर, रेगुलेटर इस्तेमाल कर रहे होंगे।