रामवीर के समर्थन में कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। आगरा बसपा जिला अध्यक्ष को इस फैसल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए बसपा के विभिन्न 43 नेताओं ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा देते हुए बसपा छोड़ दी है। इसके साथ ही वाराणसी और सोनभद्र से भी कई नेताओं ने बसपा छोड़ दी है।
रामवीर के समर्थन में इन्होंने छोड़ी पार्टी पूर्व जेल विजिटर सुंदर भाटी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता कसाना, अरुण शर्मा, रेखा तिवारी, सुभाष शर्मा, पूर्व प्रधान करकौली अनिल शर्मा, आगरा उत्तर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र गौतम, वारणसी के धीरज तिवारी औऱ सोनभद्र से धनंजय त्रिपाठी ने भी रामवीर के समर्थन में बसपा से इस्तीफा दे दिया है।