scriptरामवीर पर कार्रवाई के बाद बसपा में खलबली, इस्तीफा देने वालों की लगी लाइन, एक साथ कई बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी | Many BSP Leader resigned From BSP over Support of Ramveer Upadhyay | Patrika News
आगरा

रामवीर पर कार्रवाई के बाद बसपा में खलबली, इस्तीफा देने वालों की लगी लाइन, एक साथ कई बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी

रामवीर के समर्थन में आवाज उठ रही हैं। पार्टी के इस फैसले के खिलाफ पार्टी के कई नेता खल कर आवाज उठा रहे हैं।

आगराMay 21, 2019 / 06:18 pm

अमित शर्मा

Ramveer upadhyay

रामवीर पर कार्रवाई के बाद बसपा में खलबली, इस्तीफा देने वालों की लगी लाइन, एक साथ कई बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी

आगरा। पूर्व मंत्री और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय पर मायावती ने कार्रवाई की है। रामवीर उपाध्याय को बहुजन समाज पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही बसपा में खलबली मच गई है। रामवीर के समर्थन में आवाज उठ रही हैं। पार्टी के इस फैसले के खिलाफ पार्टी के कई नेता खल कर आवाज उठा रहे हैं।
रामवीर के समर्थन में कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। आगरा बसपा जिला अध्यक्ष को इस फैसल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए बसपा के विभिन्न 43 नेताओं ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा देते हुए बसपा छोड़ दी है। इसके साथ ही वाराणसी और सोनभद्र से भी कई नेताओं ने बसपा छोड़ दी है।
रामवीर के समर्थन में इन्होंने छोड़ी पार्टी

पूर्व जेल विजिटर सुंदर भाटी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता कसाना, अरुण शर्मा, रेखा तिवारी, सुभाष शर्मा, पूर्व प्रधान करकौली अनिल शर्मा, आगरा उत्तर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र गौतम, वारणसी के धीरज तिवारी औऱ सोनभद्र से धनंजय त्रिपाठी ने भी रामवीर के समर्थन में बसपा से इस्तीफा दे दिया है।

Home / Agra / रामवीर पर कार्रवाई के बाद बसपा में खलबली, इस्तीफा देने वालों की लगी लाइन, एक साथ कई बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो