scriptयूपी की शिक्षा का ये हाल, एक घंटा तक किया इंतजार, फिर मिला गणित का पेपर | Mathematics paper one hour late in primary school | Patrika News

यूपी की शिक्षा का ये हाल, एक घंटा तक किया इंतजार, फिर मिला गणित का पेपर

locationआगराPublished: Oct 22, 2019 02:51:14 pm

प्राथमिक विद्यालय में एक घंटा देरी से पहुंचा गणित का पेपर

pp.jpg
आगरा। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की अद्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। मंगलवार को गणित का पेपर था। विकास खंड अकोला के एक दर्जन से ज्यादा विद्यालय में एक घंटा देरी से पेपर पहुंचा। छात्र पेपर के इंतजार मेें कक्षा की छतों को निहारते रहे। पेपर आने के बाद एक घंटा देरी से बच्चों की परीक्षा शुरू हुई।
ये भी पढ़ें – डीजी ने पूछा ऐसा सवाल, थाने में तैनात सिपाही के छूट गए पसीने…

यहां देरी से पहुंचा पेपर
प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को गणित का पेपर था। जिसका समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक का है। विकास खंड अकोला के गांव कराहरा, उजरई, सगुनापुर, नगला खांडिया, डावली, डावला, बरौदा सदर, नगला ब्राहमण, नगला ताल, नगला जिटोरा, मनीया, घडी विचित्रा, नगला सिकरवार, नगला अजीता में स्थित प्राथमिक विद्यालय में गणित का पेपर नहीं पंहुचा। इससे सैकडों छात्र पेपर के इंतजार में छतों की तरफ देखकर पेपर आने का इंतजार करते रहे।
ये भी पढ़ें – ज्योतिषाचार्य ने की बड़ी भविष्यवाणी: 2019 के समाप्त होते ही बदलेगी ग्रहों की चाल, भारत और पीएम मोदी के लिए वर्ष 2020…

बीआरसी पर नहीं मिला कोई कर्मचारी
कराहरा के प्रधानाध्यपक हरिभान सिंह ने फोन कर न्याय पंचायत प्रभारी चन्द्रभान सिंह को बताया कि अभी तक किसी भी प्राथमिक विद्यालय में पेपर नहीं पहुचा है। जानकरी मिलते ही चन्द्रभान सिंह विद्यालय में पहुच गए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय से ही एबीआसी सुखवीर सिंह को फोन मामले की जानकारी दी। इस पर उन्होंने बताया है कि पेपर रात में आ गए है। बीआरसी से प्राप्त कर लीजिए। इस पर चन्द्रभान सिंह बीआरसी पर पहुंच गए। लेकिन वहां पर कोई कर्मचारी नहीं मिला।
ये भी पढ़ें – यूपी पुलिस की वर्दी का एक दिसंबर के बाद बदलेगा रंग, नीले रंग का मैसेज हुआ वायरल

एक घंटा देरी से पहुंचा पेपर
इस पर चन्द्रभान सिंह साढे 10 बजे वहां पर रखे पेपरों को प्राथमिक विद्यालय लेकर आए। जिसके बाद सभी प्राथमिक विद्यालय में पेपर वितरित किए गए। इस कारण एक घंटा देरी से बच्चों की परीक्षा शुरू हुई।
इनपुट: देवेश शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो