scriptशहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब इस गाने में अभिनय करेंगे ताज सिटी के मेयर | Mayor acting in song for keep city clean | Patrika News
आगरा

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब इस गाने में अभिनय करेंगे ताज सिटी के मेयर

मत डारो कूड़ा सड़कन पे बृजभाषा में बने इस लोकगीत से दिया जाएगा शहर को स्वच्छ रखने का संदेश।

आगराJan 23, 2018 / 06:41 pm

Patrika Desk

Mayor acting in song

Mayor acting in song

आगरा। शहर को स्वच्छ रखने के लिए मेयर नवीन जैन ने तेजी से अभियान शुरू कर दिया है। ग्रीन फैदर प्रोडक्शन के बैनर तले बृजभाषा में बने लोकगीत “मत डारो कूड़ा सड़कन पे” के माध्यम से आगरा महापौर नवीन जैन ने शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया है। यही नहीं, इस लोकगीत में आगरा के मेयर अभिनय करते भी नजर आएंगे।

यहां हुआ चित्रण
आज महिंद्रा एन्क्लेव ,नेहरू नगर स्थित ग्रीन फैदर प्रोडक्शन के बैनर तले इस लोकगीत का चित्रण किया गया। चित्रण में आगरा महापौर नवीन जैन द्वारा आगरा शहर की जनता से अनुरोध किया गया है कि शहर को स्वच्छ बनाने में जनता उनका सहयोग करे और अपने क्षेत्र की सड़कों को स्वच्छ बनाने में उनका सहयोग करे। ग्रीन फैदर प्रोडक्शन के मालिक राजेश गुप्ता के अनुसार इस लोकगीत का निर्माण देश की जनता को सफाई के प्रति जागरूक करने एवं अपने क्षेत्र की सड़कों को कूड़ा मुक्त रखने का सन्देश देने के लिए बनाया जा रहा है। इस लोकगीत के माध्यम से पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को देश के कोने कोने तक पहुंचाया जाएगा।
Mayor acting in song
मेयर ने किया अभिनय
आगरा महापौर नवीन जैन ने भी इस लोकगीत में अभिनय किया है और उन्होंने आगरा शहर की जनता से अनुरोध किया है कि अपने घर का कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। अपने क्षेत्र की सड़कों को स्वच्छ बनायें और कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से यह भी वायदा किया की अगर जनता उनका साथ देगी तो आगरा शहर को स्मार्ट सिटी बनने से कोई रोक नहीं सकता और वे जनता के सहयोग से आगरा शहर को पूरे भारत का आदर्श शहर बनाएंगे। देश विदेश से आने वाले सैलानी भी आगरा शहर की भव्यता को देख कर दंग रह जायेंगे। आगरा शहर को क्लीन आगरा ,ग्रीन आगरा एवं नवीन आगरा बनाने के लिए वो कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे।
ये रहे मौजूद
लोकगीत के चित्रण के दौरान ब्रज क्षेत्र महामंत्री नगेन्द्र प्रसाद दुबे, ब्रज क्षेत्र महामंत्री अनिल चौधरी, पार्षद शरद चौहान, ललित चतुर्वेदी, मुनेश पचौरी , संदीप उपाध्याय, मनमोहन कुशवाह, विकास शल्या, सुमित उपाध्याय , देवव्रत मिश्रा, देवाशीष, कन्हैया राजपूत, नीरज पंडित, रवि मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Home / Agra / शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब इस गाने में अभिनय करेंगे ताज सिटी के मेयर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो