scriptमेयर ने दिया दो वर्ष का रिपोर्ट कार्ड, बताई आगे की रणनीति | Mayor gave report card for two years | Patrika News
आगरा

मेयर ने दिया दो वर्ष का रिपोर्ट कार्ड, बताई आगे की रणनीति

शहर जुड़ा महापौर के स्वच्छता अभियान से, हजारों कंठ से निकला ना गंदगी करूंगा, ना करने दूंगा और जो करेगा उसे टोकूंगा

आगराDec 12, 2019 / 07:26 pm

धीरेंद्र यादव

123_2.jpg
आगरा। बेशक घनघोर बादलों में सूरज छुपा हुआ था लेकिन शहर नवचेतना की रोशनी से दमक रहा था। प्रत्येक मार्ग और प्रत्येक गली से लोग महापौर के स्वच्छता जन जागरण रैली में भाग लेने के लिए आगरा कॉलेज ग्राउंड पहुँचे। स्वच्छता जन जागरण रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पैदल मार्च करते हुए हाथों में तिरंगा लिए नगर निगम पहुँचे जहाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने हजारों कंठो को स्वच्छता की शपथ दिलाई। हजारो कंठो ने भी एक स्वर में आगरा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें – नगर निगम बोर्ड के दो वर्ष पूरे होने पर मेयर ने की शहर के लिए बड़ी घोषणा, बोले एक वर्ष के अंदर नहीं दिखेंगे शहर में डलाव घर

बदला हुआ था नजारा
सुबह के 10 बजे आगरा कॉलेज के ग्राउंड और एमजी रोड का नजारा बदला हुआ था। आम जनमानस के साथ स्कूली बच्चे, सामाजिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी महापौर के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर हाथों में तिरंगा लिए आगरा कॉलेज ग्राउंड पहुँचे। हजारों के कंठो से सिर्फ क्लीन आगरा, ग्रीन आगरा और नवीन आगरा निकल रहा था और पूरा क्षेत्र शहर को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता सर्वेक्षण मे प्रथम लाने के नारों से गुंजामयन हो रहा था।
उठाए गये ये बड़े कदम
1:- शहर स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में 2018 में 102 और 2019 में 85वें पाएदान पर आया है।
2:- शहर की सफाई व्यस्था आधुनिक मशीनों से कराई गई। 3:- ट्री गार्ड सहित शहर में 10000 पौधे लगाने का कार्य किया गया।
4:- युद्ध स्तर पर नालों की सफाई कराई गई जिसका उदाहरण मंटोला नाला बना। जलभराव की समस्या से मंटोला और रोशन मोहल्ला क्षेत्र मुक्त हुआ।
5:- सैकड़ों पार्कों का जीर्णोद्धार कराया गया।
6:- शहर के एमजी रोड, फतेहाबाद और सेंट पीटर्स से हरीपर्वत वाली रोड पर तिरंगा लाइट लगाकर शहर का सुंदरीकरण कराया गया।
7:- शहर से होर्डिंग खत्म कर उन्हें यूनीपोल पर लाया गया।
8:- आगरा शहर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया।
9:- जन सहयोग से चौराहों का सौंदर्यीकरण किया गया जिसका उदाहरण सूरसदन और बालूगंज चौराहे है।
10:- टैक्स की आमदनी बढ़ाई गयी।
11:- लोगों के अंदर मेरा घर मेरा आगरा भावना पैदा कर शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया।
ये भी पढ़ें – नागरिकता संशोधन बिल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान, बोले राष्ट्रवाद का बिल है…, देखें वीडियो

आगामी योजनाएं:-
1:- सभी बड़े पार्कों में ओपन जिम
2:- मोहल्ला क्लीनिक
3:- टैक्स का सरलीकरण
4:- पर्यावरण को स्वच्छ बनाना,
5:- डलाबघर मुक्त आगरा
6:- जलभराव मुक्त देवरी रोड और अर्जुन नगर
7:- सीवर समस्या से 1 वर्ष में आगरा को मुक्त करना
8:- शहर के प्रमुख चौराहों पर फाउंटेन लगाना और सौंदर्यीकरण करना
9:- शहर के अन्य मार्गों पर भी तिरंगा लाइट डेकोरेटेड पोल लगाने की योजना
10:- कूड़े से बिजली बनाने की योजना
11:- खराब फूलों से कचरे की खाद बनाना
12:- पालीवाल पार्क का जीर्णोद्धार व नए स्वरूप प्रदान करना।

Home / Agra / मेयर ने दिया दो वर्ष का रिपोर्ट कार्ड, बताई आगे की रणनीति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो