scriptअज्ञात हमलावरों ने डेरी व्यवसायी को मारी गोली | Miscreants Shot Dairy businessman | Patrika News
आगरा

अज्ञात हमलावरों ने डेरी व्यवसायी को मारी गोली

भतीजे की बारात से वापस लौट रहे डेरी व्यवसायी को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी।

आगराMay 08, 2019 / 03:19 pm

अमित शर्मा

Crime

अज्ञात हमलावरों ने डेरी व्यवसायी को मारी गोली

आगरा। जनपद के अंतर्गत थाना पिढ़ौरा क्षेत्र में मंगलवार को अपने भतीजे की बारात से वापस लौट रहे डेरी व्यवसायी को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने युवक को आगरा रेफर कर दिया।
क्या है मामला

जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट के गांव रैपुरा भदौरिया निवासी डेरी व्यवसाई भूरा पुत्र झीगरी प्रसाद के बड़े भाई बालिगराम के बेटे की बारात सोमवार को थाना पिढ़ौरा के गांव देवपुरा में गयी थी। जहां से भूरा अपने भतीजे की बारात से मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी बाइक से वापस लौट रहा था। लौटते समय वहीं देवपुरा से महज दो किलोमीटर ही चला था कि गांव गोपालपुरा स्थित कोल्ड स्टोरेज के पीछे पहले से घात लगाये बैठे अज्ञात बदमाशों द्वारा भूरा को गोली मार दी गयी। गोली मारकर बदमाश फरार हो गये किन्तु राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था मे पड़े देखा तो तत्काल पिढ़ौरा पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में युवक को आगरा रेफर कर दिया गया। युवक को गोली मारने की सूचना पर समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया कंट्रोल रूम की सूचना पर सर्किल के सभी थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ पिनाहट भी मौके पर पहुंच गये। सीओ पिनाहट प्रदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा दूध कारोबारी को गोली मारी गयी है। जिसे आगरा रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं युवक का इलाज आगरा के अस्पताल में चल रहा है। गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर गोली किसने मारी है।

Home / Agra / अज्ञात हमलावरों ने डेरी व्यवसायी को मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो