scriptपत्नी से छेड़छाड़ कर रहे थे युवक, पति ने टोका तो कर दिया ऐसा हाल | molestation protest by husband youngman attack | Patrika News
आगरा

पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे थे युवक, पति ने टोका तो कर दिया ऐसा हाल

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने एक व्यक्ति को किया घायल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

आगराMar 13, 2019 / 04:11 pm

अभिषेक सक्सेना

attack

ghayal

आगरा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने महिला के पति के साथ मारपीट कर डाली। युवकों ने चाकुओं से हमला बोल दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हमलावरों की धरपकड़ के लिए जुट गई है।
पड़ोसी युवक कर रहे थे छेड़छाड़
थाना सिकंदरा क्षेत्र के सिंगना में महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। बताया जा रहा है घर में अकेली महिला को देखकर पड़ोसी युवक घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी महिला ने इस बात का विरोध किया तो युवक ने महिला के साथ मारपीट की महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी महिला का पति इस बात की शिकायत लेकर युवक भीष्म के घर गया तो भीष्म और उसके भाई आजाद ने महिला के पति के साथ मारपीट कर चाकुओं से लहूलुहान कर दिया और आरोपी युवक मौके से फरार हो गया आनन-फानन में घटना की जानकारी थाना सिंकदरा पुलिस को दी
मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला के पति को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Home / Agra / पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे थे युवक, पति ने टोका तो कर दिया ऐसा हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो