scriptदेर से बरसे, लेकिन जमकर बरसे Monsoon | Monsoon Rain in agra Weather Forecast latest news | Patrika News
आगरा

देर से बरसे, लेकिन जमकर बरसे Monsoon

Monsoon की बारिश से तरबतर हो गए लोग

आगराJul 05, 2019 / 09:18 am

धीरेंद्र यादव

weather-update-imd-rain-winter-cold-wave-hailstrom

मौसम ने बदली करवट, बरसात ने बढ़ाई ठंडक

आगरा। आखिरकार बरस ही गए बदरा। Agra में गुरुवार रात जमकर बारिश हुई। सुबह से ही weather के मिजाज को देखकर बारिश की संभावना जताई जा रही थी। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली।
ये भी पढ़ें – हाईअलर्ट: पुलिस की चप्पे चप्पे पर नजर, आरएएफ, आरआरएफ तैनात

Rain
मौसम का हाल
गुरुवार सुबह से ही monsoon के बादलों ने पूरे आगरा को अपने आगोश में ले लिया। रात 8 बजे आसमान पूरी तरह काला हो गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई। Monsoon बारिश से आगरा के लोग तरबतर हो गए। वहीं इस बारिश से किसानों को मानों संजीवनी मिल गई है। उनके चेहरे खिले हुए हैं। बता दें, कि आगरा में बारिश का बेसब्री से इंतजार था। एक घंटे की बारिश के बाद मौसम ने भी करवट बदल ली।
ये भी पढ़ें – रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ…

Rain
मौसम विभाग ने ये दी जानकारी

Weather Department की मानें तो अभी बारिश जारी रहेगी, सूर्य देव के दर्शन होंगे, लेकिन बहुत अधिक देर के लिए नहीं। उधर बारिश के बाद आगरा वालों के चेहरे खिले हुए हैं। खुशी हो भी तो क्यों ना। Monsoon के बाद पहली झमाझम बारिश जो देखने को मिली है। बता दें कि आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के लिए बहुत प्रयत्न किए जा रहे थे।

Home / Agra / देर से बरसे, लेकिन जमकर बरसे Monsoon

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो