scriptदो हत्याओं से मची सनसनी, एक युवक को कुल्हाड़ी से काटा दूसरे को मारी गोली | Murder in sikandra and bah thana breaking news in hindi | Patrika News
आगरा

दो हत्याओं से मची सनसनी, एक युवक को कुल्हाड़ी से काटा दूसरे को मारी गोली

थाना बाह क्षेत्र में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, सिकंदरा में युवक को मारी गोली

आगराDec 15, 2018 / 06:24 pm

अभिषेक सक्सेना

murder

दो हत्याओं से मची सनसनी, एक युवक को कुल्हाड़ी से काटा दूसरे को मारी गोली

आगरा। दो हत्याओं ने जनपद में सनसनी फैला दी। हत्या के पीछे के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दो बाइक सवारों ने मारी गोली
जनपद आगरा के थाना सिकन्दरा क्षेत्र के ककरैठा निवासी बबलू यादव होली पब्लिक स्कूल के पास खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइकों पर चार अज्ञात युवक आए और बबलू यादव को गोली मार दी। बताया गया है कि गोली बबलू यादव के सिर में लगी, जिससे वो तुरंत सड़क पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
कुल्हाड़ी से काटा युवक
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत धनियापुरा में एक युवक की लाश ने सनसनी फैला दी। युवक का शव देखकर गांव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि मामला अवैध संबंधों का हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Home / Agra / दो हत्याओं से मची सनसनी, एक युवक को कुल्हाड़ी से काटा दूसरे को मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो