scriptहाथों में तिरंगा लेकर मुस्लिम महिलाओं का CAA के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन, देखें वीडियो | Muslim women protest against CAA in agra latest news | Patrika News

हाथों में तिरंगा लेकर मुस्लिम महिलाओं का CAA के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Jan 27, 2020 09:00:16 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

मुस्लिम महिलाओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय Agra university के बाहर पालीवाल पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।

caa protest

caa protest

आगरा। नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment act) और राष्ट्रीय नागरिता रजिस्टर (NRC) का विरोध जारी है। गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर मुस्लिम महिलाओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) Agra university के बाहर पालीवाल पार्क में विरोध प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें

AMU VC और Registrar ने नहीं दिया इस्तीफा, छात्रों ने बंद किया बाब-ए-सैयद गेट, अलग मनाया Republic Day, देखें वीडियो

ये लगाए नारे

महिलाएं हाथों में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ तख्तियां, प्लेकार्ड और झंडे उठाए हुए थीं। उन्होंने तिरंगे झंडे बुलंद करते हुए काले कानून से आजादी के नारे लगाए। हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, वीआर इंडियन, सीएए वापस लो, एनआरसी वापस लो, इन्कलाब जिन्दाबाद, हम सब एक हैं, हमें चाहिए आजादी, हम लेकर रंहेगे आजादी, कुछ भी कर लो आजादी, भुखमरी से आजादी, भेदभाव से आजादी, हम लड़ेंगे-हम जीतेंगे, जैसे नारे लगाए गए। उनके हाथों में तिरंगे भी थे।
यह भी पढ़ें

AMU के Republic Day समारोह में काले झंडे दिखाने का प्रयास, दौड़ाकर पकड़े, देखें वीडियो

पुलिस पहुंची तो प्रदर्शन समाप्त

कमाल की बात यह है कि यह प्रदर्शन किसी तंजीम या संगठन की तरफ से नहीं था। कुछ महिलाओं ने आपसी संपर्क द्वारा इस प्रदर्शन का आयोजन किया था। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपने नाम और किसी संगठन का नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि यह कानून हमारे देश के खिलाफ है। हमारे संविधान के खिलाफ है। हमारी जनता के खिलाफ है। इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें किसी संगठन या तंजीम या जमाअत की जरूरत नहीं है। प्रदर्शन की भनक पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन न करने पर चेतावनी दी। फिर महिलाएं बगैर जोर-जबर्दस्ती के अपने आप चली गईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो