script17 october राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज गोष्ठी, नाटक, ब्रेक द रूल और शास्त्रीय संगीत संध्या | National book fair at agra college sports ground 17 October today prog | Patrika News

17 october राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज गोष्ठी, नाटक, ब्रेक द रूल और शास्त्रीय संगीत संध्या

locationआगराPublished: Oct 17, 2019 09:39:16 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

-आगरा कॉलेज खेल मैदान पर चल रहा आगरा साहित्य उत्सव 2019 एवं राष्ट्रीय पुस्तक मेला
-बीसवीं सदी के प्रमुख वैचारिक अधिष्ठान विषयक संगोष्ठी में कई महापुरुषों के बारे में होगा चिन्तन

Kavi sammelan

Kavi sammelan

आगरा। आगरा कॉलेज खेल मैदान पर आगरा साहित्य उत्सव 2019 एवं राष्ट्रीय पुस्क मेला चल रहा है। पुस्तक मेला पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहता है। हर दिन चार कार्यक्रम हो रहे हैं। आइए जानते हैं 17 अक्टूबर 2019 को कौन-कौन से कार्यक्रम हैं।
National book fair in agra
बीसवीं सदी के प्रमुख वैचारिक अधिष्ठान

महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, डॉ. केशवराम बलिराम हेडगेवार, पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण पर आधारित संगोष्ठी पूर्वाह्न 11 से 2 बजे तक होगी। विषय है- बीसवीं सदी के प्रमुख वैचारिक अधिष्ठान। गोष्ठी को केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा के निदेशक प्रो. नंदकिशोर पांडेय, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शिवशंकर अवस्थी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक मार्तंड संबित करेंगे।
Kavi sammelan
जियो तो कुछ ऐसे

नागरी प्रचारणी सभा द्वारा जियो तो कुछ ऐसे कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें विद्वान मंथन करेंगे। समय है दो से चार बजे तक।

ब्रेक द रूल

ब्रेक द रूल संस्था द्वारा ब्रेक द रूल, वैचारिक हिंसा और साइबर क्राइम पर आधारित खुला सत्र होगा। समय से शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक।
National book fair in agra
अंतरआत्मा की पुकार और शास्त्रीय संगीत

शिवा नाट्य केन्द्र द्वारा अंतरआत्मा की पुकार नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। निर्देशक हैं सोमनाथ यादव। इसके बाद संगीत कला केन्द्र के कलाकार केशव तलेगांवकर और शुभ्रा तलेगांवकर द्वारा शास्त्रीय संगीत संध्या होगी। पुस्तक मेला के मुख्य संयोजक डॉ. अमी आधार निडर और संयोजक डॉ. नीतू चौधरी, दीपक सरीन, अरविन्द सिंह ने आम जनता का आग्रह किया है कि सभी कार्यक्रमों में शिरकत करके ज्ञानवर्धन करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो