मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 को कोलकाता में हुआ था। मौसमी चटर्जी का असली नाम इंदिरा चटर्जी है। एक्ट्रेस का करियर भी काफी फिल्मी रहा है। मौसमी चटर्जी की शादी तब हुई थी जब वह 10वीं क्लास में पढ़ रही थी। उस समय उनकी उम्र महज 15 साल थी। उनकी बुआ को कैंसर था, वह उनकी शादी देखना चाहती थी जिस वजह से उन्होंने मशहूर संगीतकार जयंत मुखर्जी (बाबू) से शादी कर ली। बचपन से एक्ट्रेस का परिवार जयंत मुखर्जी के परिवार का काफी क्लोज था। जयंत मुखर्जी के माता-पिता शुरू से ही मौसमी चटर्जी को अपनी बहू मानते थे और जब बुआ की तबीयत बिगड़ी तो एक्ट्रेस ने शादी कर ली। धीरे-धीरे उन्हें जयंत मुखर्जी से प्यार हो गया। एक्ट्रेस ने 18 साल की उम्र में ही मां बन गई।