Family Star On OTT: 'द फैमिली स्टार' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 1 महीना भी पूरा नहीं हुआ और ये फिल्म ओटीटी पर आने वाली है। एक्टर देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की फिल्म को थिएटर पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। इस वजह से फिल्म को रिलीज के चौथे हफ्ते ही ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए फिल्म की डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म कंफर्म कर दिया है।