9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Union Budget 2026 Live: बजट के बाद धड़ाम हुआ शेयर बाजार, इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं, जानें बजट की बड़ी बातें

Union Budget 2026 Live Updates: बजट में इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बजट पेश होते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट आई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 11 Feb 2026, 1:23 PM IST

Union Budget 2026 Live Updates
Union Budget 2026 (सोर्स- पत्रिका)

Union Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौंवी बार बजट पेश कर दिया है। लोकसभा में भाषण देते हुए वित्त मंत्री ने कई बड़े एलान किए। बजट से पहले उन्हें राष्ट्रपति मूर्मु ने दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दी हैं। संसद में उनका भाषण चल रहा है। उन्होंने भाषण के दौरान कहा- आत्मनिर्भर भारत के लिए 2 हजार करोड़ का फंड तैयार किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार छोटी कपंनियों से सीधा सामान खरीदेगी। निर्मला सीतारमण ने कहा- 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों पर फोकस रहेगा। जर्जर इमारते तोड़कर दोबारा नई इमारतें बनाई जाएंगी। 5 साल में 20 नए वॉटरेज बनेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा- पटना और वाराणसी में जहाजों की मरम्मत होगी। छोटे लोन के लिए सरकार गारंटी देगी।  इसके अलावा SME को 10 हजार करोड़ का एलान किया गया है। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा- भारत को AI हब बनाएंगे।

1 Feb 2026, 12:29 PM IST

Trending Union Budget 2026 in Hindi: शेयर मार्केट में आई भारी गिरावट

निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कई बड़े एलान किए हैं। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शेयर मार्केट में बड़ा हड़कंप मच गया है। बता दें सेसेक्स 2300 अंक नीचे गिर गया है। वहीं निफ्टी भी 500 अंक नीचे आ गया है।

1 Feb 2026, 12:24 PM IST

निर्मला सीतारमण ने कहा- 5 साल में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग

वित्त मंत्री ने कहा- 5 सालों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही शराब, स्क्रैप और खनिज महंगे हो गए हैं। 

1 Feb 2026, 12:17 PM IST

Budget 2026 Highlights Live: मोबाइल फोन और ईवी की बैटरी सस्ती 

मोबाइल फोन और ईवी की बैटरी को सस्ती करने का एलान भी किया गया है। साथ ही बायोगैस मिक्स्ड सीएनजी भी सस्ती की जाएगी। इसके साथ ही माइक्रोवेव अवन भी सस्ते  होंगे। 7 गंभीर बीमारियों के लिए सस्ती होंगी दवाएं। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती की जाएंगी। सोलर पैनल को भी सस्ता करने का ऐलान किया गया है।

1 Feb 2026, 12:11 PM IST

Budget 2026 Live Blog Hindi: बजट में सीतारमण की बड़ी बातें 

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा- अनिवासी को 5 साल की आयकर छूट। टोल विनिर्माण से जुड़े अनिवासी को छूट दी गई है। टोल विनिर्माण को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। कॉफी किसानों के लिए कोको योजना का एलान किया गया है। इसके अलावा शेयर मार्केट को लेकर भी वित्त मंत्री ने एलान किया है। जूते सस्ते होंगे। लेदर से बने प्रोडक्ट्स भी सस्ते होंगे। 

1 Feb 2026, 12:05 PM IST

Union Budget 2026 Live Updates in Hindi: : 31 जुलाई तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल

टैक्स को लेकर सीतारमण ने कहा- 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल कर सकते हैं। ITR 1 और ITR 2 वाले लोग दाखिल कर सकते हैं रिटर्स।  कोर टैक्स डिमांड की सीमा अब 10 फीसदी हो गई है। NRI को प्रॉपर्टी बेचने के लिए TAN जरूरी नहीं है।

 

 

1 Feb 2026, 12:00 PM IST

Trending Union Budget 2026 in Hindi: नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल से होगा लागू 

इनकम टैक्स को लेकर बड़ा एलान किया गया है। निर्मला सीतारमण ने कहा-  इनकम टैकर्स एक्ट को 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा। इसके अलावा विदेश यात्रा पर भी सरकार ने एलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा- विदेश यात्रा को सस्ता किया जाएगा। विदेश यात्रा पर टीसीएस को घटाकर 5 से 2 प्रतिशत कर दिया गया है।

1 Feb 2026, 11:55 AM IST

Union Budget Live Updates Today: 5 पूर्वोदय राज्यों में बनेंगे पर्यटक स्थल

इसके साथ ही उन्होंने कहा- 5 पूर्वोदय राज्यों में पर्यटक स्थलों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही ट्रॉमा केयर केंद्र की क्षमता को भी आगे बढ़ाया जाएगा। पूर्वोतर राज्यों पर भी ध्यान दिया जाएगा। 4000 ई-बस चलाने का प्रस्ताव भी दिया गया है। अरुणाचल से त्रिपुरा तक बौद्ध सर्केट का निर्माण किया जाएगा। दुर्गापुर औद्योयिक कॉरिडोर का भी विकास किया जाएगा। 

 

1 Feb 2026, 11:49 AM IST

Trending Union Budget 2026 in Hindi: 'देश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा'

वित्त मंत्री ने कहा- देश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं के लिए शी-मार्ट्स बनाए जाएंगे। निर्मला सीतारमण ने कहा- दिव्यांगों के लिए आजीविका के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने पर भी वित्त मंत्री ने अपने भाषण में जोर दिया है। दिव्यांगों के लिए नए सेंटर भी बनाए जाएंगे। रांची का मेडिकल अस्पताल भी अपग्रेड किया जाएगा। मछली के लिए बड़े तालाबों का निर्माण किया जाएगा।

1 Feb 2026, 11:45 AM IST

Finance Minister Nirmala Sitharaman: किसानों को लेकर सरकार का एलान

वित्त मंत्री ने कहा- छोटे किसानों की आमदनी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसके लिए उत्पादकता को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। साथ ही पशुधन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। 

1 Feb 2026, 11:40 AM IST

Union Budget 2026 Live Updates in Hindi: मेडिकल सेक्टर में बड़ा एलान

मेडिकल फील्ड में अगले 5 साल में 10,000 हजार करोड़ का निवेश करने की योजना है। साथ ही 5 विश्वविद्यालय के लिए टाउनशिप के लिए मदद होगी। बड़े औद्योयिक कॉरिडोर के लिए टाउनशिप का एलान हुआ। नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान का प्रस्ताव भी रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा- पर्यटन स्थलों को लेकर सरकार ने प्लान बनाया है।  

1 Feb 2026, 11:33 AM IST

Nirmala Sitharaman: भारत को एक्सपोर्ट हब का बनाने का एलान 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा-  बुजुर्गों के लिए मेडिकल की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आएं। भारत को एक्सपोर्ट हब बनाने का एलान किया। उन्होंने कहा- मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।

1 Feb 2026, 11:30 AM IST

Budget 2026 Live Updates: 'छोटी फैक्ट्री मालिकों को 10 हजार करोड़'

वित्त मंत्री ने कहा- छोटी फैक्ट्री मालिकों को 10 हजार करोड़ दिए जाएंगे। इसके अलावा आत्मनिर्भर भारत फंड के लिए 2 हजार करोड़ का एलान हुआ है। 

1 Feb 2026, 11:26 AM IST

Latest Union Budget 2026 in Hindi: '7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर खोले जाएंगे'

लोकसभा में भाषण देते हुए वित्त मंत्री कई बड़े एलान कर रही हैं। उन्होंने कहा- 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर खोले जाएंगे। पुणे, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में खुलेंगे रेल कॉरिडोर। 

1 Feb 2026, 11:22 AM IST

Budget 2026 Highlights Live: वित्त मंत्री के एलान 

निर्मला सीतारमण ने कहा- 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों पर फोकस रहेगा। जर्जर इमारते तोड़कर दोबारा नई इमारतें बनाई जाएंगी। 5 साल में 20 नए वॉटरेज बनेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा- पटना और वाराणसी में जहाजों की मरम्मत होगी। छोटे लोन के लिए सरकार गारंटी देगी।  इसके अलावा SME को 10 हजार करोड़ का एलान किया गया है। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा- भारत को AI हब बनाएंगे।

1 Feb 2026, 11:20 AM IST

Union Budget Live Updates Today: आत्मनिर्भर भारत के लिए 2 हजार करोड़ का फंड

लोकसभा में बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा-  आत्मनिर्भर भारत के लिए 2 हजार करोड़ का फंड तैयार किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार छोटी कपंनियों से सीधा सामान खरीदेगी। 

1 Feb 2026, 11:13 AM IST

Budget 2026 Live Blog Hindi: शुगर और कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती

वित्त मंत्री ने कहा- शुगर और कैंसर की दवाएं भी सस्ती होंगी। निर्मला सीतारमण ने कहा- घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए CIE की योजना तैयार

1 Feb 2026, 11:05 AM IST

Trending Union Budget 2026 in Hindi: निर्मला सीतारमण का भाषण 

बजट में महंगाई को कम करने पर ध्यान दिया गया। इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा- महिलाओं को तरक्की देने वाले बजट को तैयार किया गया है।

1 Feb 2026, 11:02 AM IST

 Union Budget Live Updates Today: संसद में बजट पेश कर रही हैं निर्मला सीतारमण

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण शुरू हो गया है। संसद में वित्त मंत्री बजट को पेश कर रही हैं।

1 Feb 2026, 10:57 AM IST

 Finance Minister Nirmala Sitharaman: संसद पहुंचे निर्मला सीतारमण और पीएम मोदी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और प्रधानमंत्री मोदी संसद पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में बजट होगा पेश।

 

1 Feb 2026, 10:49 AM IST

11 बजे बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री 

11 बजे निर्मला सीतारमण संसद के पटल पर मोदी सरकार का 15वां बजट पेश करेंगी। बजट से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजय को मंजूरी मिल गई है। 

1 Feb 2026, 10:45 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मिली मंजूरी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी मिल गई है। उधर विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी का कहना है कि उन्हें बजट से कोई खास उम्मीदें नहीं हैं। 

1 Feb 2026, 10:25 AM IST

Union Budget 2026: राष्ट्रपति ने दही-चीनी खिलाकर दी शुभकामनाएं

संसद में बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति ने हर बार की तरह वित्त मंत्री सीतारमण को दही-चीनी खिलाकर बधाई दी।