8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amitabh Bachchan ने जीवन के आखिरी समय की बात करते हुए लिखा नोट, बोले- असंतोष…

Amitabh Bachchan Tweet: अमिताभ बच्चन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, उन्होंने अपने जीवन के आखिरी समय के बारे में एक नोट लिखा है, जिसे पढ़कर उनके फैंस परेशान हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 24 Apr 2024, 1:30 PM IST

अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर न समझने वाला पोस्ट शेयर किया है। एक्टर के इस पोस्ट से उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। अमिताभ बच्चन ने जिंदगी के आखिरी समय को लेकर ट्वीट किया है। बिग बी के ट्वीट को पढ़कर उनके फैंस उनसे सवाल-जवाब कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने जीवन के आखिरी पलों को लेकर किया पोस्ट (Amitabh Bachchan Tweet)

अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक्टर हर दिन कुछ ऐसा लिखते है जो उनके फैंस की समझ से बाहर होता है। एक बार फिर बिग बी ने ट्वीट कर लिखा- "संतुष्ट !?? जीवन के आख़िर तक असंतोष को पालना चाहिए, ताकि कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती रहे ~ एक कर्मयोगी"। एक्टर के इस ट्वीट के बाद फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर अमिताभ बच्चन कहना क्या चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:Dream Girl 3: अनन्या पांडे को ये एक्ट्रेस करेंगी रिप्लेस! आयुष्मान खुराना के साथ पहली बार आएंगी नजर

अमिताभ बच्चन के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा- "सर आप हर दिन ऐसा ट्वीट करते है जो हमारी समझ से बाहर होता है।" दूसरे ने लिखा- "अमिताभ जी आपके पोस्ट वाकई शानदार होते हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा- "“अति सन्तोषी सदा सुखी” को अलविदा कर दिया जाये।"