ड्रीम गर्ल 3 में जिस एक्ट्रेस ने अनन्या पांडे को रिप्लेस किया है वह कोई और नहीं बल्कि उन्हीं की बेस्ट फ्रेंड सारा अली खान हैं। खबरें हैं कि आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म के निर्माताओं के साथ एक आधिकारिक मीटिंग भी हो चुकी है। डायरेक्टर राज शांडिल्य की ड्रीम गर्ल के पार्ट 3 में आयुष्मान खुराना के साथ एक्ट्रेस सारा अली खान हो सकती हैं। अनन्या पांडे और सारा अली खान दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं और सारा अली खान ने अपनी दोस्त को ही रिप्लेस कर दिया है।