
राजपाल यादव की पत्नी का बयान आया सामने
Rajpal Yadav In Tihar Jail: राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ऐसे में पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके पीछे एक मजबूत ढाल बनकर खड़ी हो गई है। सलमान खान से लेकर अजय देवगन, सोनू सूद, मीका हर कोई आगे आया है। पहले उनके मैनेजर ने आगे आकर उन स्टार्स के नाम बताए थे जो पैसों से राजपाल यादव की मदद कर रहे हैं और अब उनकी पत्नी राधा यादव भी पहली बार इस मामले में सामने आई हैं।
PTI से राधा यादव ने खास बातचीत की। इस दौरान राधा यादव काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, "इस मुश्किल घड़ी में जिस तरह से हर कोई हमारे साथ खड़ा है और पूरी इंडस्ट्री हमें सपोर्ट कर रही है, वह देखकर हिम्मत मिलती है। जो लोग भी राजपाल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं और हाथ बढ़ा रहे हैं, मैं उन सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं।" राधा की बातों से साफ है कि इंडस्ट्री के इस साथ ने उनके परिवार को टूटने से बचा लिया है।
राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड के 'सुपरस्टारों' ने अपनी दरियादिली दिखाई है। जहाँ सोनू सूद, मीका सिंह और गुरमीत चौधरी जैसे सितारों ने खुलकर आर्थिक मदद और काम की पेशकश की है, वहीं सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे बड़े नामों ने भी अपना पूरा समर्थन राजपाल के परिवार को दिया है। राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने भी पुष्टि की है कि फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने उनसे संपर्क किया है और वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
राजपाल यादव के भविष्य और उनके परिवार की उम्मीदों के लिए आज यानी 12 फरवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज उनकी जमानत अर्जी पर अदालत में सुनवाई होनी है। अगर उन्हें जमानत मिलती है, तो यह उनके परिवार और फैंस के लिए किसी बड़ी जीत से कम नहीं होगा।
भले ही राजपाल कानूनी पचड़ों में फंसे हों, लेकिन बतौर कलाकार उनकी साख आज भी आसमान छू रही है। हाल ही में फिल्म ‘इंटरोगेशन’ में उनके काम की खूब तारीफ हुई है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने ‘भूल भुलैया 2’, ‘चंदू चैंपियन’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी फिल्मों में साबित किया है कि उनके जैसा वर्सेटाइल एक्टर मिलना मुश्किल है। फैंस दुआ कर रहे हैं कि उनका 'छोटा पंडित' जल्द से जल्द बाहर आए और एक बार फिर अपनी कॉमेडी से दुनिया को हंसाए।
Published on:
12 Feb 2026 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
