scriptयदि आप भी आगरा आने का बना रहे हैं मन तो नाइट कर्फ्यू की इन बातों का रखें ध्यान | Night curfew implemented today rules followed in Agra | Patrika News
आगरा

यदि आप भी आगरा आने का बना रहे हैं मन तो नाइट कर्फ्यू की इन बातों का रखें ध्यान

— आगरा में आज से नाइट कर्फ्यू लागू, रात्रि नौ से सुबह छह बजे तक सड़कों पर आवागमन रहेगा बंद।

आगराApr 12, 2021 / 10:47 am

arun rawat

Night Karfew

Night Karfew

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर शासन और प्रशासन काफी गंभीर हैं। कोरोना की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही सरकार ने अब नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। यूपी के आगरा में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। यहां पर कर्फ्यू 20 अप्रैल तक लागू रहेगा। ऐसे में यदि आप आगरा आने का मन बना रहे हैं तो आपको नाइट कर्फ्यू को लेकर दी गई इन छूटों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है।
डीएम ने दी जानकारी
आगरा डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू के प्रतिबंध 20 अप्रैल तक शहर में लागू रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंध से छूट होगी, लेकिन मास्क, उचित दूरी व कोविड नियमों जांच के लिए पुलिस अभियान चलाएगी। रात 9 बजे बाद शहर में सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में बंद स्थान पर सिर्फ 50 और खुले स्थान पर 100 लोगों की अनुमति होगी। किसी भी कार्यक्रम की पूर्व अनुमति लेनी पड़ेगी। इसमें सभी तरह के धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक आयोजन शामिल हैं। रात्रि कर्फ्यू के दौरान बीमार मरीज, मालवाहक वाहन, आवश्यक वस्तु एवं रात्रि सेवाकर्मियों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। नियमों का पालन न करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
ये रहेंगे प्रतिबंध
– कक्षा 12 तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे।
– रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक रहेगी।
– रात 9 बजे से पूर्व सभी बाजार, दुकानें बंद करने पड़ेंगी।
– दिन में कार्यक्रमों में बंद स्थलों पर 50 और खुले स्थलों पर 100 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे।
– धारा 144 प्रभाव से 4 लोग से ज्यादा एक स्थान एकत्र नहीं होंगे।
– कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज होगा।
– मरीजों कह कंटेनमेंट जोन से बाहर आवाजाही प्रतिबंधित होगी।

ये रहेगी छूट
– रात में कारखाने खुले रहेंगे, मजदूर काम करेंगे।
– पेट्रोल-डीजल पंप, दवाई स्टोर रात में खुले रहेंगे।
– माल वाहक वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।
– टिकट दिखाकर रेलवे स्टेशन जा सकेंगे।
– सब्जी मंडी अपने निर्धारित समय पर खुली रहेगी।
– तकनीकी मिस्त्रियों की आवाजाही रात में हो सकेगी।
– एटीएम, टेलीकॉम व आकस्मिक कर्मियों को छूट।
— रात नौ बजे के बाद कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

Home / Agra / यदि आप भी आगरा आने का बना रहे हैं मन तो नाइट कर्फ्यू की इन बातों का रखें ध्यान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो