scriptशिवपाल की पार्टी PSP के प्रदर्शन की ये तस्वीरें सपा को बेचैन कर सकती हैं | Pagatisheel samajwadi party Pradarshan in agra latest news | Patrika News
आगरा

शिवपाल की पार्टी PSP के प्रदर्शन की ये तस्वीरें सपा को बेचैन कर सकती हैं

पिछले ढाई साल में समाजवादी इस तरह का कोई प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

आगराSep 19, 2019 / 06:15 pm

धीरेंद्र यादव

NItin Kohali

NItin Kohali

आगरा। जनसमस्याओं को लेकर शिवपाल सिंह यादव (Shivpal singh yadav) की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pagatisheel samajwadi party Lohiya) ने जोरदार प्रदर्शन किया। एमजी रोड पर साईं की तकिया स्थित बैप्टिस्ट स्कूल में जुटे पीएसपी कार्यकर्ता पदाधिकारी यहां से पैदल मार्च के रूप में जिला मुख्यालय जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे प्रसपा कार्यकर्ताओं की इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। पिछले ढाई साल में समाजवादी इस तरह का कोई प्रदर्शन नहीं कर सकी है।
NItin Kohali
भीड़ देख परेशान हो गई पुलिस
विद्युत दरें बढ़ाने, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून और किसानों की समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश में शिवपाल यादव की पार्टी पार्टी प्रसपा ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। प्रसपा के इस प्रदर्शन के चलते पहले से ही बैप्टिस्ट स्कूल और आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था। देखते ही देखते यह कुछ ही देर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देख पुलिसकर्मियों के भी हाथ पांर फूल गए। पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करने लगे। कार्यकर्ता जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर बैनर पोस्टर लेकर आए थे। प्रदर्शन के दौरान हाथों में लहराते रहे।
NItin Kohali
पुलिस से धक्का-मुक्की

जैसे ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली (Nitin Kohli) और जिला अध्यक्ष धारा सिंह यादव (Dhara singh Yadav) के नेतृत्व में कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने यहां से आगे बढ़ना शुरू किया, स्कूल के गेट पर मौजूद इंस्पेक्टर सदर और भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकना चाहा। इसके बावजूद बड़ी संख्या में प्रदर्शन को लेकर पहुंचे प्रसपा पदाधिकारी का जिला मुख्यालय की ओर बढ़ने लगे। करीब 100 मीटर ही कार्यकर्ता चले होंगे कि पुलिस दीवार बनाकर खड़ी हो गई। इस दौरान प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारेबाजी होती रही। तकरीबन आधे घंटे से ज्यादा समय तक प्रसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की का सिलसिला चलता रहा। फिर अपर नगर मजिस्ट्रेट आए। उन्हें ज्ञापन दिया गया।
NItin Kohali
NItin Kohali
क्या कहना है नेताओं का

प्रसपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली का कहना है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। वह जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे रहे थे। लोकतंत्र में क्या जनता की आवाज क उठाना गुनाह है? प्रसपा के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल है। जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर इस आंदोलन करते रहेंगे।
NItin Kohali
ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख थान सिंह यादव, जिला महासचिव कालीचरन यादव, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष यूनिस खान, जिला अध्यक्ष अन्जुमन चौधरी, छात्र सभा अध्यक्ष विमल कुमार ठकुरेला, युवजन सभा जिला अध्यक्ष शीलू यादव, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लक्की शिवहरे, छावनी विधानसभा अध्यक्ष मुबीन खान, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, शाहिद खान, महानगर यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष दाउद जलाल कुरैशी, महानगर सचिव आशवीर सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनीस खान, शाहिद खान, मनीष शर्मा, अनुज जैन, असलम वारसी, जय प्रकाश, मान सिंह, पवन प्रजापति आदि उपस्थित थे।
NItin Kohali

Home / Agra / शिवपाल की पार्टी PSP के प्रदर्शन की ये तस्वीरें सपा को बेचैन कर सकती हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो