scriptएससी आयोग के अध्यक्ष ने रखी एयरपोर्ट सिविल एन्क्लेव की बाउंड्री वॉल की नींव | pandit deen dayal upadhyay airport boundary wall latest news in hindi | Patrika News
आगरा

एससी आयोग के अध्यक्ष ने रखी एयरपोर्ट सिविल एन्क्लेव की बाउंड्री वॉल की नींव

एयरपोर्ट के लिए हो रही तैयारी, पर्यटकों को मिलेगा फायदा

आगराMar 26, 2018 / 05:27 pm

अभिषेक सक्सेना

 pandit deen dayal upadhyay airport
आगरा। भाजपा सांसद और एससी आयोग अध्यक्ष डॉ. राम शंकर कठेरिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सिविल एनक्लेव के बाउण्ड्री वाल का शिलान्यास किया। यहां 23.32 हेक्टेअर जमीन पर तीन महीने में बाउंड्री वॉल बननी है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगरा की जनता का अधिकार, जो उसका हक था, उसे आज मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र का मानना है कि देश को विकास की गति पर ले जाना है, तो हमें दुनिया की बराबरी करनी होगी। इसके अन्तर्गत छोटे-छोटे शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि आगरा में हवाई अड्डा बन जाने से दुनिया के उद्योगपति व पर्यटक आगरा आएगें और आगरा का उत्तरोत्तर विकास होगा तथा आगरा देश के बड़े शहरों में शामिल हो जाएगा।
सिविल एनक्लेव की जमीन के लिए 65 करोड़ रुपय अवमुक्त
सांसद कठेरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिविल एनक्लेव के जमीन हेतु 65 करोड़ रुपये अवमुक्त किया है। इस सिविल एनक्लेव का बाउन्ड्री वाल लोक निर्माण विभाग द्वारा आगामी तीन महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय विमानपन्तन प्राधिकरण की डायरेक्टर कुसुम दास ने कहा है कि उनके द्वारा आगामी डेढ़ वर्षों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सिविल एनक्लेव का निर्माण कर लिया जाएगा। इस एयरपोर्ट के निर्माण से आगरा का सम्पूर्ण विकास होगा। उन्होंने कहा कि आगरा में पासपोर्ट सेवा केन्द्र कार्य करने लगा है और जल्द ही आगरा की जनता को स्टेडियम भी मिल जाएगा। अध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सिविल एनक्लेव के निर्माण के लिए सहयोग के लिए सम्बन्धित अधिकारियों व जमीन देने वाले किसानों व अन्य लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय सिविल एनक्लेव के निर्माण कार्य में प्रशासनिक स्तर से भरपूर सहयोग प्रदान किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर महापौर नवीन जैन, विधायक हेमलता दिवाकर , जीएस धर्मेश, अध्यक्ष जिला पंचायत राकेश सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, नगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, निदेशक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कुसुम दास, पूरन डाबर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो