scriptPM Modi Rally Liveपीएम मोदी ने दी ताजनगरी को 3500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात | PM Narendra Modi Rally Live latest update Kothi Meena Bazar Agra | Patrika News
आगरा

PM Modi Rally Liveपीएम मोदी ने दी ताजनगरी को 3500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी ने कहा कि आगरा में आप सभी के बीच आना मेरा सौभाग्य है। मैंने जब-जब भी यहां आपसे समर्थन मांगा है, पूरे उत्तर प्रदेशने, पूरे भारत ने भरपूर आशीर्वाद दिया है।

आगराJan 09, 2019 / 05:18 pm

अमित शर्मा

narendra Modi

Modi Rally Live पीएम मोदी ने दी ताजनगरी को 3500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजनगरी को करीब 3500 करोड़ रुपए की सौगात दी है। कोठी मीना फील्ड पर वह जनसभा संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचते ही कहा कि नए साल में उत्तर प्रदेश में यह मेरा पहला कार्यक्रम है। आप सभी को, उत्तर प्रदेश के लोगों को 2019 की शुभकामनाएं। नए भारत के निर्माण के वाहक आफ सभी जनों को मैं नमन करता हूं।
3500 करोड़ की परियोजनओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी ने कहा कि आगरा में आप सभी के बीच आना मेरा सौभाग्य है। मैंने जब-जब भी यहां आपसे समर्थन मांगा है, पूरे उत्तर प्रदेशने, पूरे भारत ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। आपके सपनों और उम्मीदों पर खऱा उतरूंगा। समर्पण भाव स आपकी और देशवासियों की सेवा करता रहूं। आप सभी के विश्वास और सहयोग का परिणाम है कि सबका साथ-सबका विकास का हमारा मिशन नए पड़ाव पर पहुंच रहा है। आगरा के विकास से जुड़ी 3500 करोड़ की परियोजनओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। यह इसी दिशा में एक अहम कदम है। ये परियोनाएं मुख्यतः पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सीवर, कनेक्टिविटी, आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़ी हैं। इन परियोजनाओं के लिए सभी नागिरकों को बधाई देता हूं। जापान द्वारा इसमें सहयोग किया गया है, उसके लिए जापान का भी धन्यवाद करता हूं।
‘3000 करोड़ की गंगाजल परियोजना आप सबको समर्पित’
पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी इससे प्रसन्न होंगे कि वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। आगरा जनपद से लेकर मथुरा तक पानी की गंभीर समस्या है। जो जमीन का पानी है, वह ज्यादातर खारा है, इलके रकारण पीने योग्य नहीं रहा है। यमुना की धारा ने जीवन की संभावनाएं बनाईं। समय के सथ उसी जीवनदायिनी का जल इतना दूषित हो गया है कि वह पीने लायक नहीं रहा। यही कारण है गंगानहर से आगरा की प्यास बुझाने की योजना बनाई गई। 3000 करोड़ की गंगाजल परियोजना आप सबको समर्पित है। इससे पूरे क्षेत्र के लाखों परिवारों को पीने क स्वच्छ पानी मिलने वाला है। नमामि गंगे मिशन के तहत यमुना जी की सफाई भी हमारी प्राथमिकता है।
सेन्टर कमांड का शिलान्यास

मोदी ने भाषणों को दैरान कहा कि आगरा की पानी की समस्या दूर करने के साथ-साथ शहर के सीवरेज सिस्टम को ठीक करने के लिए अनेक प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। गंगाजल पीने का सौभाग्य मिला है, लेकिन जब पीने का शुद्ध पानी मिलता है तो उसका सबसे बड़ा प्रभाव आरोग्य पर होता है। खास करके गरीब जिन्दगी जीने वालों के लिए ये सबसे ज्यादा लाभ करता है। ये आगरा के उत्तम स्वास्थ्य की जड़ी बूटी के रूप में घर-घर पहुंच रहा है। आगरा आने वाले पर्यटकों के लिए भी बहुत बड़ा आकर्षण का केन्द्र बन सकता है, कारण बन सकता है। विदेश से आने वाला यात्री जब देखेगा कि उसे गंगाजल मिल रहा है तो वह आगरा में रुकेगा। आगरा उन शहरों में है, जहां स्मार्ट सुविधाएं हो रही हैं। इसी क्रम में आगरा के सेन्टर कमांड का शिलान्यास किया गया है। 300 करोड़ की लागत है।

Home / Agra / PM Modi Rally Liveपीएम मोदी ने दी ताजनगरी को 3500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो