आगरा

SSP बबलू कुमार की रणनीति आई काम, पुलिस भर्ती परीक्षा में नकली अभ्यर्थियों का गैंग पकड़ा गया

-उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान से के हैं फर्जी अभ्यर्थी-फिरोजाबाद में हैं गैंग के सरगना, 5-6 लाख में लिया पास कराने का ठेका-बायोमैट्रिक मिलान के दौरान पकड़े गए, फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए थे

आगराDec 11, 2019 / 09:23 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार की रणनीति काम आई। उन्हें अंदेशा था कि पुलिस भर्ती परीक्षा में जरूर कुछ लोग गोलमाल होगा। इसलिए उन्होंने प्रत्येक अभ्यर्थी के दस्तावेजों की बारीकी से जांच का आदेश दिया था। इसका सार्थक परिणाम निकला। नौ फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए। अगर ये न पकड़े जाते तो ऐसे अभ्यर्थी यूपी पुलिस और पीएसी में भर्ती हो जाते, जो अयोग्य थे।
ये भी पढ़ें – ‘पानीपत’ के विरोध में सिनेमाघर पहुंचे जाट, नहीं चलने दी फिल्म

चार राज्यों से आए फर्जी अभ्यर्थी
पुलिस लाइंस आगरा में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पीएसी (सूबे की सशस्त्र पुलिस) के पदों पर सीधी भर्ती अक्टूबर-2018 की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम चरण में अभिलेखों की समीक्षा की जा रही है। साथ ही शारीरिक मानक परीक्षण चल रहा है। एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात प्रशांत कुमार के साथ पूरी टीम काम कर रही थी। जांच में पाया गया कि नौ लोग कूटरचित दस्तावेज तैयार करके परीक्षा में शामिल हो गए हैं। ये भी अंतरराज्जीय गैंग के सदस्य हैं। इनका काम यही है। आगरा, फिरोजाबाद के अलावा बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के फर्जी अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़ें – बारात घर के निर्माण में ठेकेदार लगा रहा था घटिया सामिग्री, ग्रामीणों ने कर दिया हंगामा

इन्हें किया गया गिरफ्तार
1.प्रमोद पुत्र अजय प्रसाद निवासी मसौढ़ी, थाना मसौढ़ी, जिला पटना, बिहार
2.कृष्णकांत पुत्र श्यामबाबू यादव निवासी सलेमपुर बरियारमऊ, थाना मक्खनपुर, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
3. चित्र सिंह पुत्र राम निवास निवासी दलेल का पुरा, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर, राजस्थान
4. गजेन्द्र सिंह पुत्र वचन सिंह निवासी चन्द्रपुर थाना मटसैना, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
5. कृष्णवीर पुत्र बच्चू सिंह जाट निवासी ग्राम पुरामना, थाना अछनेरा, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश
6. सतेन्द्र सिंह पुत्र पूरनपाल सिंह, निवासी महावीर नगर, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
7. संजय कुमार पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी ग्राम अहमदपुर, थाना सराय रंजन, जिला समस्तीपुर, बिहार
8. रामचन्द्र ओझा पुत्र मदनलाल ओझा, निवासी जीवाजीगंज लश्कर, थाना जनकगंज, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
9. वेद प्रकाश पुत्र थाना सिंह निवासी नगला घनश्याम, थाना खैरगढ़, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
कौन किसके नाम पर दे रहा था परीक्षा
प्रमोद ने अभ्यर्थी आशीष कुमार पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी नगला मोती, जाफराबादा, थाना मक्खनपुर, फिरोजाबाद के स्थान पर परीक्षा दी थी। कृष्णकात ने नीलेश पुत्र जयदान सिंह निवासी सिकंदरपुर, थाना एका, फिरोजाबाद के स्थान पर, चित्र सिंह ने अभ्यर्थी कोमल सिंह पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम ओंध, थाना मन्सुखपुरा, आगरा के स्थान पर, गजेन्द्र सिंह ने अभ्यर्थी गौरव पुत्र निन्नू सिंह निवासी बालचन्द्रपुर थाना मटसैना, फिरोजाबाद के स्थान पर, कृष्णवीर ने अपनी मौसी के लड़के कृष्णवीर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी पुरामना, थाना अछनेरा, आगरा के स्थान पर, सतेन्द्र सिंह ने अभ्यर्थी संदीप पुत्र विजय कुमार निवासी सिकैरा, थाना मटसैना, जिला फिरोजाबाद के स्थान पर, संजय कुमार ने अभ्यर्थी सोनू यादव पुत्र गिरीश चन्द्र निवासी ग्राम नगला गजपत, थाना जैथरा एटा के स्थान पर, रामचन्द्र ओझा ने अभ्यर्थी अंकित पुत्र वीरी सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना बसई मोहम्मदपुर, जिला फिरोजाबाद के स्थान पर पर लिखित परीक्षा दी। वेद प्रकाश पुत्र थान सिंह निवासी नगला घनश्याम थाना खैरगढ़, फिरोजाबाद की लिखित परीक्षा उसके भाई लोकेश के दोस्त ने दी, लेकिन वह बायोमैट्रिक मिलान में पकड़ा गया।
ये भी पढ़ें – विधायक अचानक पहुंच गए जिला अस्पताल, तो खुल गई पोल


पास कराने का ठेका 5-6 लाख रुपये में
अभियुक्तों ने बताया कि रजनेश, गिरजेश उर्फ आदित्य, अनिल व संजय निवासीगण फिरोजाबाद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के स्थान पर अन्य को बैठाकर पास कराने का ठेका 5-6 लाख रुपये में लेते हैं। फर्जी कागजात तैयार करके उपलब्ध कराते हैं। उन्हीं के कहने पर परीक्षा में शामिल हुए।
गैंग के सरगना भी पकड़े जाएंगे
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना शाहगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। साथ ही गैंग के सरगनाओं को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। फिरोजाबाद पुलिस की मदद ली जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.