scriptपुलिस ने फर्जी वकील पर कसा शिकंजा, आरटीआई दाखिल कर करता था वसूली | Police clamped down on fake lawyer in RTI case | Patrika News
आगरा

पुलिस ने फर्जी वकील पर कसा शिकंजा, आरटीआई दाखिल कर करता था वसूली

शहर में फर्जी वकील बनकर कई वर्षों से लोगों की आंख में धूल झोंकने वाले एक शख्स को आगरा पुलिस ने पकड़ लिया है।

आगराJul 11, 2020 / 03:43 pm

Neeraj Patel

पुलिस ने फर्जी वकील पर कसा शिकंजा, आरटीआई दाखिल कर करता था वसूली

पुलिस ने फर्जी वकील पर कसा शिकंजा, आरटीआई दाखिल कर करता था वसूली

आगरा. शहर में फर्जी वकील बनकर कई वर्षों से लोगों की आंख में धूल झोंकने वाले एक शख्स को आगरा पुलिस ने पकड़ लिया है। सूरज नाम के इस वकील का असल नाम योगेंद्र कुमार पराशर है और वो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शहर में कई वर्षों से वकालत के पेशे का चोला ओढ़कर घूम रहा था। आगरा पुलिस ने फर्जी वकील बने जिस शख्स को पकड़ा है, वो यूपी बार काउंसिल आंखों में भी कई वर्षों से धूल झोंक रहा था। उसके पास फर्जी दस्तावेज हैं। उन्हीं के आधार पर उसने खुद को वकील घोषित कर रखा था।

सूरज उर्फ योगेंद्र कुमार पराशर आगरा में फर्जी वकील बनकर कई लोगों पर दबाव बनाता था। सरकारी दफ्तरों में आरटीआई दाखि़ल करता था। फिलहाल आगरा पुलिस ने धारा 420, 323, 342, 504 और 506 के तहत सूरज उर्फ योगेंद्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा थाना न्यू आगरा के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

Home / Agra / पुलिस ने फर्जी वकील पर कसा शिकंजा, आरटीआई दाखिल कर करता था वसूली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो