आगरा

सर्दी में प्रदूषण आंखों को कर रहा बीमार

जय झूलेलाल सेवा संगठन, कमला नगर द्वारा आयोजित किया गया हेल्थ कैम्प622 मरीजों का हुआ परीक्षण, 350 लोगों की हुई निशुल्क ब्लड शुगर जांच

आगराDec 16, 2019 / 11:45 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। सर्दी का प्रदूषण लोगों का आंखों पर आक्रमण कर रहा है। लिहाजा बड़े ही नहीं बच्चे को भी आंखों में जलन, खुजली व घुंघला दिखने की समस्या हो रही है। यह बात जय झूलेलाल सेवा संगठन, कमला नगर द्वारा आयोजित हेल्थ कैम्प में स्पष्ट हुई। सर्दी में जोड़ों में दर्द की समस्या लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी अधिक थी।
ये भी पढ़ें – Vijay Diwas of Bangladesh पाकिस्तान के निशाने पर था आगरा का ताजमहल और हवाई अड्डा, काले कपड़े से ढक दिया था Taj

इन्होंने किया उद्घाटन
कैम्प का उद्घाटन सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवत राम करीरा व परमानंद आतवानी द्वारा किया गया, जिसमें डॉक्टर किशोर पंजवानी व डॉ. शर्मिला पंजवानी द्वारा सभी डॉ. का स्वागत किया गया। शिविर में 622 मरीजों का परीक्षण 12 डॉक्टरों की टीम ने किया। 250 मरीजों के ब्लड शुगर जांच के लिए सैम्पिल लिए गए।
ये भी पढ़ें – Tour Guide : हिंदू, ईसाई, इस्लामिक, बौद्ध और जैन कला का सर्वोत्तम मिश्रण है अकबर का मकबरा, भव्य स्मारक जरूर देखें

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दीपक अतवानी, महामंत्री राजीव नागरानी, कोषाध्यक्ष मनीष हरजानी, शेरू साधवानी, जितेंद्र कुकरेजा, विकास दुलहानी, लकी सावलानी, किशोर कुंदवानी, जितेंद्र नागवानी, नितिन सुखेजा, तरुण हरजानी, किशोर मेहता, विजय सिंधानी, राजेश कटारिया, पंकज बुलानी, कमल कुंडलनी, तरुण जुम्मानी, सुनील माखिजा, पंकज सुखेजा, अनिल भाटिया, किशोर तलरेजा, रवि रोहिरा, कपिल छाबरा, धीरज वलेचा, अशोक गुरबाणी, हेमंत चोइठवानी, घनश्याम लालवानी, जय भोजवानी, आशीष खत्री, दीपक दयानी, कमल वाधवानी, मोंटी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें – सर्दी और कोहरे के कारण नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों का टाइम हुआ चेंज, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

इन डॉक्टरों ने किया परीक्षण
डॉ. किशोर पंजवानी, डॉ. शर्मिला पंजवानी, डॉ. खेम पंजवानी, डॉ. कैलाश विश्वानी, डॉ. सुनीता पंजवानी, डॉ. जेएल पुरसनानी, डॉ. लाखन सिंह, डॉ. शुभम सिंघल, डॉ. सुनील सबलानी, डॉ. नीरज बसंतानी, डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. धर्मेन्द्र हरजानी, डॉ. शुभम अग्रवाव।

Home / Agra / सर्दी में प्रदूषण आंखों को कर रहा बीमार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.