scriptBreaking प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का बड़ा कदम, इस नेता को निष्कासित किया | Pragatisheel samajwadi party PSP Expelled Chhatra sabha Adhyksha | Patrika News
आगरा

Breaking प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का बड़ा कदम, इस नेता को निष्कासित किया

आदित्य गौतम अनुशासनहीनता कर रहे हैं। निष्क्रिय हैं। इसलिए उन्हें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

आगराSep 24, 2019 / 12:30 pm

धीरेंद्र यादव

asd.jpg
आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता बरकरार रखी जाएगी। समाजवादी पार्टी ने इसके लिए पत्र भी लिख दिया है। दूसरा ओर पार्टी ने छात्र सभा के जिलाध्यक्ष को निष्कासित कर दिया है।
जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने एक पत्र जारी कर रहा है कि पूर्व में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आदित्य गौतम अनुशासनहीनता कर रहे हैं। लगातार निष्क्रिय हैं। इसलिए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है। उनका अब पार्टी से कोई संबंध नहीं है।
क्यों निकाला
पत्र में आदित्य गौतम को निकालने का कारण अनुशासनहीनता और निष्क्रियता बताया गया है। 18 सितम्बर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसमें आदित्य गौतम ने कोई भूमिका नहीं निभाई थी। यह बात पार्टी को नागवार गुजरी। प्रदर्शन में अधिकांश युवा ही शामिल थे। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने अगुआई की थी। प्रदर्शन के बाद की नेताओं के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट भी लिखी है। कारण यह है कि प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। नितिन कोहली के अलावा धारा सिंह यादव, डॉ. अशोक रैना, चौधरी मान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Home / Agra / Breaking प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का बड़ा कदम, इस नेता को निष्कासित किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो