script21वीं सदी में दहाड़ रहा दहेज का दानव, दहेज लोभियों ने एक गर्भवती के साथ किया ऐसा कि देखकर दंग रह गए सभी | pregnant wife beaten and out from house because of dowry | Patrika News
आगरा

21वीं सदी में दहाड़ रहा दहेज का दानव, दहेज लोभियों ने एक गर्भवती के साथ किया ऐसा कि देखकर दंग रह गए सभी

गर्भवती को ससुरालीजनों ने पीटकर निकाला घर से बाहर, पुलिस ने पति और आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

आगराMar 14, 2019 / 06:13 pm

अभिषेक सक्सेना

up police

boy intimate her girlfriend

आगरा। महिला दिवस को बीते अभी एक हफ्ता हुआ है। इस दिन तमाम बड़ी बड़ी बातें की गई थी। लेकिन, सच्चाई कुछ और ही है। आज भी महिलाओं पर जुल्म कम नहीं हो रहे। 21वीं सदी में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। वहीं दूसरी ओर दहेज का दानव अभी भी 17वीं शताब्दी की सोच रखे हुए है। दहेज लोभियों ने एक गर्भवती को अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए पीट पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने पति सहित आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अप्रैल 2018 में हुई थी शादी
बताया गया है कि थाना शाहगंज क्षेत्र निवासी काजल पुत्री पप्पू की शादी एक अप्रैल 2018 को थाना टूंडला निवासी आकाश पुत्र राहन शाह के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक था। लेकिन, अचानक ससुरालीजनों ने पांच लाख रुपए, सोने की चेन और मोटर साइकिल की डिमांड कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे लगातार यातनाएं दी गई।
26 फरवरी को हुई मारपीट
रुपए और अन्य सामान की डिमांड पूरी ना करने में असमर्थता व्यक्त करने के बाद 26 फरवरी को उसके पास मारपीट की गई। इसकी शिकायत जब उसने थाने में की तो पुलिस को सभी ससुरालीजनों ने भरोसा दिलाया कि वे अब कोई मांग नहीं करेंगे। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। बीते दिन बुधवार को उसे घर से निकाल दिया और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने पति समेत छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Home / Agra / 21वीं सदी में दहाड़ रहा दहेज का दानव, दहेज लोभियों ने एक गर्भवती के साथ किया ऐसा कि देखकर दंग रह गए सभी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो