scriptकासगंज घटना में मृत चंदन को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग | Protest in Mainpuri over Chandan Gupta died in Kasganj | Patrika News
आगरा

कासगंज घटना में मृत चंदन को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग

मैनपुरी जनपद में आरोपियों को सजा दिलाने की मांग, कैंडल मार्च निकाला

आगराJan 30, 2018 / 11:04 am

अभिषेक सक्सेना

Tiranga Yatra, Fire, up police, crime, jail, up crime, abvp, 26th January, Akhil Bhartiya Vidyarthi Parishad,kasganj, indian republic day, IG Aligarh, Kasganj,Eidgah, Eidgah broken,  Amanpur Town, Kasganj Updates, Mainpuri Breaking News, Candel March
मैनपुरी। कासगंज में गणतंत्र दिवस के दिन हुई घटना को लेकर मैनपुरी में आक्रोश व्याप्त है। हर किसी की जुबां पर बस यही है कि घटना बेहद निंदनीय है। आज भी कासगंज के हालात काबू में नहीं है, अब घटना को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश फूटने लगा है, कुछ ऐसा ही नजारा मैनपुरी जनपद में दिखाई दिया है। मैनपुरी में भी लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।मैनपुरी के किशनी, कुरावली, करहल के लोगों में कासगंज की घटना को लेकर आक्रोश देखने को मिला। मैनपुरी की जनता ने घटना में मारे गए युवक चंदन गुप्ता को न्याय और आरोपियों को सजा दिलाने की मांग नजर आई।
कैंडल मार्च निकाला
आक्रोश के साथ लोगों की आंखें भी नम थी। मृतक युवक की आत्मा की शांति के लिए लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला, मौन भी रखा। कुरावली नगर के लोगों ने कैंडल मार्च निकालते हुए पुराने बस स्टैण्ड स्थित सैफगार्ड मार्केट पहुंच कर कैंडल जलाकर श्रद्धाजलि अर्पित की। आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कैंडल मार्च में हिन्दू वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं समेत भारी संख्या में नगर के लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने कहा कि चंदन के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा जाए। इसके अलावा चंदन के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए, तभी उसके परिवार के लोगों को न्याय मिल सकता है। तिरंगा यात्रा के दौरान मरे चंदन को शहीद का दर्जा दिया जाए।
करहल में निकाला कैडल मार्च
कुरावली के साथ मैनपुरी जनपद की तहसील करहल में भी कासगंज में हुए तिरंगा यात्रा मे आराजक तत्वों द्वारा किये गये हमले में मृत चंदन गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैंडल मार्च निकाला साथ ही मृतक को न्याय दिलाने की मांग की।
किशनी में दी श्रद्धांजलि
मैनपुरी की तहसील किशनी में भी भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने मृतक चंदन गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंडल मार्च निकाला साथ ही मृतक को न्याय दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च ब्लाक तिराहे से होकर रोडबेज बस स्टैंड चौराहे तक गया।
इनकी रही मौजूदगी
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार वर्मा धम्मा, अश्वनी गुप्ता, दीपक तिवारी, पिन्टू गुप्ता, महावीर गुप्ता, हरेन्द्र सिंह, सौरभ ठाकुर, रनधीर शाक्य उर्फ सन्जू , विराट मिश्रा, पुष्पेन्द्र गुप्ता उर्फ पप्पू, प्रदीप कुमार गुप्ता, सचिन गुप्ता, चन्दन भदौरिया, आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में नगर के लोग मौजूद थे।

Home / Agra / कासगंज घटना में मृत चंदन को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो