scriptराफेल को लेकर सड़क पर उतरे भाजपाई, राहुल गांधी का फूंका पुतला, कर दिया बड़ा ऐलान | Rafale Deal BJP Leaders burnt effigy rahul gandhi up update news | Patrika News
आगरा

राफेल को लेकर सड़क पर उतरे भाजपाई, राहुल गांधी का फूंका पुतला, कर दिया बड़ा ऐलान

मोदी सरकार को राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भाजपाई सड़क पर उतर आये हैं।

आगराDec 15, 2018 / 03:14 pm

धीरेंद्र यादव

Rafale Deal

Rafale Deal

आगरा। मोदी सरकार को राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भाजपाई सड़क पर उतर आये हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की निगरानी में राफेल डील की जांच की मांग से जुड़ी सभी याचिकाएं खारिज कर दीं। कोर्ट ने कहा-राफेल विमान खरीद की प्रक्रिया (Rafale Deal) में शक की कोई गुंजाइश नहीं है। इसमें कारोबारी पक्षपातों जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। इस मामले में मोदी सरकार को जहां क्लीन चिट मिली, तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सड़क पर उतरे भाजपाइयों ने राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए माफी मांगने की बात कही है।
यहां हुआ प्रदर्शन
शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जिला उपाध्यक्ष गोविंद चाहर, भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में अवंतीबाई चौराहा, प्रतापपुरा पर राफेल घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा भाजपा को क्लीन चिट मिलने पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन करके देश की जनता और संसद से माफी मांगने की अपील की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद मामले में केंद्र सरकार पर सौदे में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था। शुक्रवार को शीर्ष अदालत ने नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दी और कहा कि यह सोच लेना कि सौदे में गड़बड़ी हुई है। जांच का आधार नहीं हो सकता।
ये बोले भाजपाई
गोविंद चाहर ने कहा कि डिफेंस खरीद प्रक्रिया में केंद्र सरकार का कोई हाथ नहीं होता फिर भी कांग्रेस नेताओं ने सरकार को बदनाम करने की कोशिश की और राजनीतिक फायदे के लिए देश को गुमराह करने की कोशिश की। अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने की कोशिश की। शीर्ष अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। डीपी राठौर ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता और सेना से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर राकेश कन्नौजिया, गोविंद चाहर, डीपी राठौर, रूपेंद्र चौधरी, रमेश वर्मा, शिशुपाल बघेल, सुनील बघेल, लाखन कश्यप, नेम सिंह, रामकुमार, संजीव कुलश्रेष्ठ, अंकुर, मोनू, मुकेश बाबू कुशवाह आदि नेता थे।

Home / Agra / राफेल को लेकर सड़क पर उतरे भाजपाई, राहुल गांधी का फूंका पुतला, कर दिया बड़ा ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो