scriptBig News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर फतेहपुरसीकरी से लड़ेंगे चुनाव! | raj babbar may fight lok sabha election 2019 from fatehpursikri | Patrika News
आगरा

Big News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर फतेहपुरसीकरी से लड़ेंगे चुनाव!

फतेहपुरसीकरी से चुनाव लड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर, सपा बसपा के लिए परेशानी खड़ी करेंगे बब्बर

आगराJan 08, 2019 / 10:16 am

अभिषेक सक्सेना

Congress leader Raj babbar

कांग्रेस नेता राज बब्बर

आगरा। सूबे में माया अखिलेश के गठबंधन पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। ऐसे में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस हाईकमान ने भी लोकतंत्र के पर्व में अपने तीन दर्जन नेताओं को उतारने के लिए संकेत दिए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर आगरा जनपद के फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस की दावेदारी ठोक सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस उन्हें यहां से प्रत्याशी बना सकती है।
राजबब्बर के चुनाव लड़ने से कांग्रेस में खुशी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फतेहपुरसीकरी से एक बार चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्होंने बसपा को करारी टक्कर दी थी। राजबब्बर के चुनाव लड़ने की खबरमात्र से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर बब्बर के चुनाव लड़ने के लिए जमकर चर्चाएं शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार मुस्लिम नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को भी बड़ी जगह से लड़ाने का प्लान है। वहीं बरेली लोकसभा सीट से प्रवीन सिंह ऐरन को लड़ाने के संकेत मिल रहे हैं। सपा बसपा के यूपी में गठबंधन के आसारों को देखते हुए कांग्रेस ने भी दमदारी से चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं।
सीकरी में मचेगा घमासान
फतेहपुरसीकरी सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद चौधरी बाबूलाल हैं। वहीं बसपा ने पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। बसपा के प्रभारी को ही टिकट दी जाती है ऐसी परम्परा है। गठबंधन के बीच भाजपा के सांसद को टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी तो बसपा के लिए भी राहें आसान नहीं होगी।

Home / Agra / Big News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर फतेहपुरसीकरी से लड़ेंगे चुनाव!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो