scriptRajasthan Election 2018 Results : मतगणना हुई शुरू, बृज से जुड़ी इन सीटों पर भाजपा के पक्ष में रुझान, बोले भाजपाई | Rajasthan Assembly Elections Results live update 2018 hindi news | Patrika News

Rajasthan Election 2018 Results : मतगणना हुई शुरू, बृज से जुड़ी इन सीटों पर भाजपा के पक्ष में रुझान, बोले भाजपाई

locationआगराPublished: Dec 11, 2018 04:41:03 pm

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की मतगणना हो चुकी है शुरू, नजर बनाए हुए हैं भाजपा नेता।

Rajasthan,Aam Aadmi Party,BJP,Gujarat,Sachin Pilot,Agra,cm,Alwar,Ashok Gehlot,Rahul Gandhi,rajasthan assembly,braj,Lakshman Singh,Arvind Mishra,rajasthan election 2018 exit poll,rajasthan election 2018 result,

Rajasthan,Aam Aadmi Party,BJP,Gujarat,Sachin Pilot,Agra,cm,Alwar,Ashok Gehlot,Rahul Gandhi,rajasthan assembly,braj,Lakshman Singh,Arvind Mishra,rajasthan election 2018 exit poll,rajasthan election 2018 result,

Rajasthan Assembly Election 2018 का परिणाम कुछ ही समय में आपके सामने होगा। मतगणना शुरू हो चुकी है। ब्रज के नेताओं की चुनाव परिणाम पर नजर है। राजस्थान चुनाव में उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता राजकुमार चाहर ने बताया कि 30 सीटों पर भाजपा शुरुआत से ही बढ़त बनाएगी, क्योंकि यहां मतदान के दिन का माहौल जो देखा था, उससे भाजपा को बड़ी जीत मिलने का पूरा विश्वास है।
मिलेंगी इतनी सीटें
उत्तर प्रदेश की ओर से 30 सीटों पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह और संगठन की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार चाहर को दी गई थी। वार्ता के दौरान राजकुमार चाहर ने बताया कि जिन सीटों पर ब्रज के प्रवासी प्रभारियों ने काम किया, वहां तो परिणाम बेहद सकारात्मक आने वाले हैं और जिस हिसाब से राजस्थान में मतदान के अंतिम दिन माहौल दिखाई दिया, उसके हिसाब से भाजपा 110 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं।
इन सीटों पर जीत लगभग तय
वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार चाहर ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में उत्तर प्रदेश से उनकी टीम को 30 सीटों की जिम्मेदारी मिली थी। इसमें भरतपुर की सात, धौलपुर की चार, संवाई माधोपुर में चार, करौली में चार सीटों के अलावा जयपुर देहात में 11 सीटें थीं। इन सभी 30 सीटों पर कॉर्डिनेसन राजकुमार चाहर कर रहे थे। टीम का नेतृत्व राजकुमार चाहर के साथ ही राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह भी कर रहे थे।
हर सीट पर नजर
राजकुमार चाहर ने बताया कि राजस्थान चुनाव (Rajasthan Election 2018) में जो रणनीति बनाई गई, उसमें पूरी तरह सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि हर सीट पर प्रवासी प्रभारी के रूप में भाजपा नेताओं ने मेहनत की। करौली जिले की जिम्मेदारी पूर्व विधायक प्रणव पाल सिंह को दी गई। महेश राजपूत धौलपुर जिले में, भरतपुर में मथुरा के देवेन्द्र शर्मा को चार और ठाकुर ओम प्रकाश सिंह तीन सीट की जिम्मेदारी मिली। सवाईं माधोपुर विजय गुप्ता की देखरेख में रही। वहीं जयपुर देहात को दो भागों में बांटा गया, जिसमें डॉ. रजनीश त्यागी, और पूर्व विधायक सतेन्द्र पाल सिंह को जिम्मेदारी मिली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो