scriptइस नामचीन आश्रम को लेकर हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा, सेवा के नाम पर बाहर भेजी जाती थीं युवतियां और वहां इनके साथ होता था… | Rape Case Big revealing of this renowned Ashram up news | Patrika News
आगरा

इस नामचीन आश्रम को लेकर हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा, सेवा के नाम पर बाहर भेजी जाती थीं युवतियां और वहां इनके साथ होता था…

– आरोपी आश्रम संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार- पूछताछ के दौरान हो रहे कई चौंकाने वाले खुलासे

आगराJun 27, 2019 / 04:15 pm

धीरेंद्र यादव

Rape Case

Rape Case

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के नामचीन आश्रम में अनुयायी युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी आश्रम संचालक भगवान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आश्रम से अनुयायी युवतियों को दूसरे आश्रमों में भेजा जाता था। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिसके डर से कई युवतियां खामोश रहीं।
ये भी पढ़ें – पति के साथ जा रही पत्नी को दो वर्ष बाद अचानक दिखा पुराना प्रेमी, इसके बाद उसने भरे बाजार जो किया, थम गईं लोगों की सांसे

Rape Case
यहां का है मामला
ये मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता स्थित आश्रम का है। यहां पहले जिस नामचीन आश्रम का नाम सामने आ रहा था, उस आश्रम के पदाधिकारियों ने साफ इंकार कर दिया, कि ये आश्रम उनका नहीं है। श्री ओम शांति आश्रम नाम से संचालित इस आश्रम को भगवान सिंह चला रहा था। आश्रम में रहने वाली युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आश्रम संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण हो गया है। पीड़िता ने पुलिस को चौंकाने वाले बातें बताई हैं।
ये भी पढ़ें – योगी सरकार ने दिया बेरोजगारों को बड़ा तोहफा, 30 जून तक करें आवेदन, यूपी सरकार देगी 10 से 25 लाख रुपये

Rape Case
दूसरे आश्रम भेजी जाती थीं युवतियां
पीड़ित युवती और भगवान सिंह दोनों ने बताया है कि आश्रम से अनुयायी युवतियों और सेवादारों को दूसरे आश्रमों में भी भेजा जाता था। सिकंदरा पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती के मजिस्ट्रेटी बयान के बाद यह मालूम किया जाएगा कि युवतियां किस-किस आश्रम में और किस मकसद से भेजी जाती थीं। वहीं आरोपी भगवान सिंह ने बताया कि युवतियों को सेवा कार्य के लिए भेजा जाता था। पीड़ित युवती ने बताया कि भगवान सिंह मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था, यही वजह रही कि कोई भी युवती विरोध करने का साहस न जुटा सकी।

Home / Agra / इस नामचीन आश्रम को लेकर हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा, सेवा के नाम पर बाहर भेजी जाती थीं युवतियां और वहां इनके साथ होता था…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो