scriptसोमवार का दिन आपके लिए रहेगा कैसा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Rashifal of 28 may by astro arvind mishra | Patrika News
आगरा

सोमवार का दिन आपके लिए रहेगा कैसा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

आज का राशिफल, ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र।

आगराMay 28, 2018 / 09:44 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। सोमवार यानि भगवान शिव की आरधाना का दिन। विवाह योग्य बेटियों की शादी में बाधा आ रही है, वे 16 सोमवार का व्रत करें। आज के दिन भगवान भोलेनाथ के लिए और जिनका चंद्रमा कमजोर होता है, वो भी व्रत कर सकते हैं और भगवान शिव के मंत्र का जाप करें। अपनी माता का सम्मान करें और सुबह माता के चरण स्पर्श करें।
मेष – आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी एवं सहयोगियों के कारण समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक साझेदारी फलीभूति होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
वृष – आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ननिहाल से धन अथवा उपहार प्राप्त होंगे। व्यापार में धन लाभ होगा। राजनीति में उच्चापदाधिकारियों से मधु सबंध बनेंगे। मुकदमे या कोर्ट कचहरी के कागजों में सफलता मिलेगी।
मिथुन – आज संतान के कारण सम्मान बढ़ेगा। किसी प्रियमित्र से भेंट होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। वाहन सुख उत्तम रहने के योग हैं।
कर्क – आज माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव बना रहेगा। भवन निर्माण ऋण लेने के योग बनेंगे। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अकारण भागदौड़ बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। धनलाभ होगा।
सिंह – आज भाई बहनों से प्यार एवं सम्मान मिलेगा। आज आप उर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च सफलता प्राप्त होगी। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा भी दूर होने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी।
कन्या – आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपकी मधुरवाणी लोगों को प्रभावित करेगी। तीर्थयात्रा अथवा देशटन के योग बनेंगे। धनसंचय होगा। वाहन सुख उत्तम रहेगा।
तुला – आज समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्चस्तरीय लोगों से मुलाकात होगी। आपके कार्यों मेंम आ रही बाधा दूर होगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में धनलाभ होगा। सुखद यात्रा होगी।
वृश्चित – आज व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। शरीरिक श्रम अधिक करना पड़ेगा। देश यात्रा लम्बी यात्रा के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से वाद विवाद होने की संभावना है। इसलिए वाणी पर संयम रखें।
धनु – आज आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। विदेशी यात्रा से धनलाभ होगा। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। बांये कान की समस्या दूर होगी। प्रेम प्रसंग में प्रगाड़ता आएगी। मित्रों के साथ सुखद समय गुजारेंगे। धनलाभ होगा।
मकर – आज राजनैतिक क्षेत्र में उच्च पद व प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। सहयोगी कार्यक्षेत्र में गुप्तशत्रु के प्रति सजग रहें। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी। ट्रेडिंग से जुड़े लोगों को धनलाभ होगा। मार्ग में सावधानी बरतें, चोट लगने का भय बना रहेगा।
कुंभ – आज देव दर्शन या तीर्थयात्रा पर जाने के योग बनेंगे। पिता से धन अथवा वस्त्र प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। धनलाभ होगा।
मीन – आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लम्बी यात्रा करेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की संभावना है। व्यापार का विस्तार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना संभव है।
डॉ. अरविंद मिश्र
विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
9412343560

Home / Agra / सोमवार का दिन आपके लिए रहेगा कैसा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो