1992 में पहली बार आए थे ताजनगरी
पहली बार ऋषि कपूर फिल्म कसक की शूटिंग के सिलसिले में आगरा आए थे। उस समय फिल्म का एक गाना ‘ताजमहल हर कोई दिल में छुपाए हैं’ की शूटिंग होनी थी। इस फिल्म में उनके साथ नीलम कोठारी भी थीं। कहा जाता है कि उस समय ताजमहल की खूबसूरती के कायल थे। ताजमहल देखते ही उनके मुंह से निकल पड़ा था वाह, इसके बाद वे ताजमहल को काफी देर तक निहारते रहे थे। उस दौरान ऋषि कपूर ने यहां की बेढ़ईं जलेबी का भी स्वाद लिया था।
70 से 80 के दशक के थे सुपरस्टार
इसके बाद वे वर्ष 2007 और 2008 में यहां आए। 2007 में वे फिर से ताजमहल गए थे क्योंकि उनकी फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ की शूटिंग ताजमहल पर ही होनी थी। इस फिल्म में उन्होंने कैटरीना के पिता का रोल अदा किया था। उनके साथ अक्षय कुमार और कैटरीना भी थे। वहीं 2008 में वे अभिषेक बच्चन व सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘दिल्ली 6’ की शूटिंग के लिए आए थे। दोनों फिल्मों की शूटिंग के दौरान उन्होंने अच्छा खासा समय ताजमहल के साथ बिताया था। बता दें कि ऋषि कपूर 70 से 80 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बॉबी, चांदनी, नगीना, प्रेम रोग, दीवाना, अमर अकबर एंथोनी जैसी तमाम हिट फिल्में दीं। साथ ही कई ऐसे हिट गाने दिए जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं।