scriptBaby Rani Maurya Video Viral : कैबिनेट मंत्री का वीडियो वायरल कर रालोद ने कसा तंज, कहा- ठाठ देखिए, कर्मियों से उतरवा रहीं जूते के डिस्पोजल कवर | rld accuses the minister baby rani maurya by sharing video | Patrika News

Baby Rani Maurya Video Viral : कैबिनेट मंत्री का वीडियो वायरल कर रालोद ने कसा तंज, कहा- ठाठ देखिए, कर्मियों से उतरवा रहीं जूते के डिस्पोजल कवर

locationआगराPublished: May 14, 2022 04:32:39 pm

Submitted by:

lokesh verma

Baby Rani Maurya Video Viral : आरएलडी कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पर कर्मचारी से जूते के डिस्पोजल कवर उतरवाने का आरोप लगाया है। आरएलडी ने वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा है कि भाजपा की मंत्री बेबी रानी मौर्य के ठाठ देखिए, सत्ता के नशे में चूर महोदया ने अपने जूते के डिस्पोजल कवर भी कर्मचारियों से उतरवाए हैं।

rld-accuses-the-minister-baby-rani-maurya-by-sharing-video.jpg
Baby Rani Maurya Video Viral : उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। आरएलडी ने वीडियो शेयर करते हुए कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य पर जूते के डिस्पोजल कर्मचारियों के हाथ से उतरवाने का आरोप लगाया है। वीडियो पर हैडिंग दी गई है… सत्ता के नशे में मदमस्त, भाजपा की मंत्री महोदया। इस वीडियो को अब तक सैकड़ों लोग देख चुके हैं। बता दें कि यह वीडियो उन्नाव का है। बताया जा रहा है कि मौर्य वहा पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण करने गई थीं। जहां उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को गुणवत्ता युक्त पुष्टाहार देने के सख्त निर्देश दिए।
बता दें कि रालोद के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ ही आरएलडी की तरफ से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया है कि भाजपा की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के ठाठ देखिए, सत्ता के नशे में चूर महोदया ने उन्नाव में पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण करने के बाद अपने जूते के डिस्पोजल कवर भी कर्मचारियों से उतरवाए हैं। सत्ताधारियों की यह मानसिकता संगठन के आदर्शों को प्रदर्शित कर रही है।
यह भी पढ़ें- अब एक्सप्रेसवे पर लेन बदली तो कटेगा चालान, ओवरलोड वाहनों एंट्री होगी बंद

https://twitter.com/BJP4UP?ref_src=twsrc%5Etfw
पुष्टाहार इकाई का निरीक्षण करने पहुंची थीं मौर्य

दरअसल, यह वीडियो शुक्रवार का है। बेबी रानी मौर्य उन्नाव के बीघापुर ब्लॉक के ग्राम घाटमपुर में अन्नप्राशन प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार इकाई का निरीक्षण करने पहुंची थीं। जहां उन्होंने इकाई का निरीक्षण करते हुए प्रसूता महिलाओं और कुपोषित बच्चों के लिए बनाए जा रहे पुष्टाहार की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान मौर्य को गेहूं सड़ने की जानकारी मिली तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया।
यह भी पढ़ें- सर्वे के बाद जानें ज्ञानवापी के तहखाने में क्या निकला, क्या सच में मूर्तियों में भरी गई मिट्टी

सपा ने कहा- माफी मांगें मंत्री महोदया

कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के जूते के डिस्पोजल कवर कर्मचारी से उतरवाने के मामले में समाजवादी पार्टी की ओर से भी तंज कसा गया है। सपा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया है कि हुक्मरान सत्ता के नशे में मगरूर हो चुके हैं। उन्नाव में पुष्टाहार उत्पादन इकाई के निरीक्षण के दौरान अपने जूते के डिस्पोजल कवर मौजूद स्टाफ से निकलवाने के लिए मंत्री महोदया को माफी मांगनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो