scriptअब आगरा और मथुरा से रोहतक का सफर फिर से होगा आसान, जानिए क्या रहेगा बस का समय! | rohtak to agra bus timetable distance and duration | Patrika News
आगरा

अब आगरा और मथुरा से रोहतक का सफर फिर से होगा आसान, जानिए क्या रहेगा बस का समय!

अब आगरा के लिए चार बसों का संचालन रोहतक डिपो द्वारा किया जाएगा, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच करार के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए सीधी रोडवेज सेवा

आगराJan 28, 2019 / 04:39 pm

suchita mishra

bus

bus

आगरा। अब यूपी के तमाम शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए हरियाणा का सफर अब आसान होगा। हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच करार होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रोडवेज सेवा शुरू हो गई है। इसी क्रम में अब आगरा के लिए चार बसों का संचालन रोहतक डिपो द्वारा किया जाएगा। बस रोहतक से दिल्ली, मथुरा, कोसी होते हुए आगरा तक जाएगी। ज्यादातर बसों का संचालन सुबह के समय किया जाएगा।
ये रहेगा समय
पहली बस का संचालन सुबह 4.30 बजे, दूसरी 5.30 बजे, तीसरी 9.30 बजे और चौथी बस का संचालन 10.30 बजे से किया जाएगा। ये बसें दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, होडल, कोशी, छाता, मथुरा होते हुए आगरा आएंगी। बता दें कि यूपी और हरियाणा सरकार के बीच परिवहन सेवा का करार बीच में टूटने की वजह से दोनों प्रदेशों के बीच बस सेवा का संचालन बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर से दोनों राज्यों सरकारों के बीच बसों के संचालन को सहमति बनी है। इसी के तहत अब रोहतक डिपो से आगरा के लिए चार बसों का संचालन सुबह के समय किया गया है।

Home / Agra / अब आगरा और मथुरा से रोहतक का सफर फिर से होगा आसान, जानिए क्या रहेगा बस का समय!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो