
सीसीटीवी में कैद घटना
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा स्थित कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान दो यात्री असंतुलित होकर गिर पड़े तभी वहां पर तैनात आरपीएफ जवान ने अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचाया। ट्रेन के सहारे घिसट रहे यात्रियों के लिए आरपीएफ जवान भगवान बनकर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें—
कैंट स्टेशन का मामला
मामला आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है। कैंट पर लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर गाड़ी संख्या 04309 उज्जैनी एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची और दो यात्री ट्रेन से नीचे उतरे हुए थे। इसी बीच ट्रेन चलने लगी तो दोनों यात्री बोगी में चढ़ने के लिए दौड़े। एक नीली शर्ट पहने यात्री पीछे से आ जाता है। उसकी जल्दबाजी की वजह से दोनों यात्रियों का संतुलन बिगड़ता है और एक यात्री बोगी के पायदान के पास फंसकर घिसटने लगता है।
यह भी पढ़ें—
दूसरा यात्री भी फंसा
वहीं, दूसरा यात्री ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खाली जगह में फंस जाता है। प्लेटफार्म पर आरपीएफ कांस्टेबल यादवेंद्र सिंह दौड़ते हुए बोगी के पास पहुंचते हैं और यात्री को खींचकर बाहर निकाल लेते हैं। इस दौरान दूसरा यात्री ट्रेन के साथ घिसटता हुआ आगे चला जाता है। लेकिन कांस्टेबल ने फुर्ती दिखाई और दूसरे यात्री को भी ट्रेन के साथ दौड़ते हुए बचा लिया। आगरा कैंठ इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी का कहना है कि कांस्टेबल का नाम अवार्ड के लिए हेडक्वार्टर को भेजा है। दोनों यात्री उसी ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। उनके नाम-पते के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।
Updated on:
6 Nov 2021, 9:28 AM IST
Published on:
6 Nov 2021, 9:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.