scriptजानिए कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का असली मकसद | Rrahul Gandhi No Confidence Motion Modi Government Congress Statement | Patrika News
आगरा

जानिए कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का असली मकसद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले, देश जानना चाहता है आखिर चार सालों में सरकार ने क्या किया

आगराJul 20, 2018 / 11:04 am

अभिषेक सक्सेना

modi

70 साल में भी पिछली सरकारें अपने वादे पूरे नहीं कर सकीं: पीएम मोदी

आगरा। कांग्रेस पार्टी संसद में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही है। इस अविश्वास प्रस्ताव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। आगरा में भी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित तमाम पार्टियों के नेताओं को लोकसभा में पेश होने वाले अविश्वास प्रस्ताव का इंतजार है। हालांकि राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस अविश्वास प्रस्ताव का विशेष महत्व नहीं है। लेकिन, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कद इस अविश्वास प्रस्ताव से बढ़ सकता है। पत्रिका ने शहर में तमाम पार्टी नेताओं से बातचीत की और जानने का प्रयास किया कि आखिर अविश्वास प्रस्ताव के पीछे कांग्रेस का मकसद क्या है।
चार साल का हिसाब दे सरकार
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष इस अविश्वास प्रस्ताव के जरिए अपनी बात पूरे देश के सामने रखना चाहते हैं। भाजपा की सरकार पिछले चार सालों से देश में विकास की बात कर रही है लेकिन, धरातल पर कोई विकास नहीं हो रहा है। आज भी आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है। ईधन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आम आदमी की रसोई भी गैस महंगी होने के चलते गड़बड़ा गई है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश को बताए कि चार साल में कुछ नहीं किया। जब चुनाव आता है तो विकास की बातें करने लगते हैं जो हुआ नहीं।
भाजपा ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से बौखला गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और सबका साथ सबका विकास का अपना वादा पूरा करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने चार साल में सिर्फ विकास कराया है।
झूठों की पार्टी बन गई भाजपा
समाजवादी पार्टी ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार का कहना है कि उपचुनावों में जिस तरीके से जनता ने भाजपा को आईना दिखाया है। लोकसभा चुनाव 2019 में पूरी तरह से पार्टी का सफाया हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी झूठों की पार्टी बनती जा रही है। लोकसभा में आज भी झूठ का पुलिंदा खुलेगा।

Home / Agra / जानिए कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का असली मकसद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो