scriptपर्यावरण संरक्षण के लिए आरएसएस का अनोखा अभियान | RSS campaign for plantation and run for river in agra hindi news | Patrika News
आगरा

पर्यावरण संरक्षण के लिए आरएसएस का अनोखा अभियान

रन फॉर रिवर के तहत यमुना किनारे पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होगी कि पौधा सूखने न पाए।

आगराSep 03, 2017 / 04:59 pm

अमित शर्मा

RSS Meeting
आगरा। पर्यावरण सरंक्षण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अनुसांगिक संगठनों ने अनोखा अभियान चलाया। रन फॉर रिवर के तहत यमुना किनारे पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही एक पौधे की जिम्मेदारी एक कार्यकर्ता को दी गई। कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होगी कि पौधा सूखने न पाए।
हर पौधे की कार्यकर्ता देखरेख करेगा
27 अगस्त से प्रारम्भ हुए इस साप्ताहिक देशव्यापी अभियान में यमुना नदी किनारे पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। पर्यावरण देश की व्यापक समस्या है। दिन प्रतिदिन ये समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। नदी किनारे पौधे रोपने करने से जलस्तर में सुधार की दृष्टि से आरएसएस ने इस अभियान की शुरुआत की है। पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल करने और उनके बड़े होने तक पानी खाद की समुचित व्यवस्थाओं के लिए प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को पालक के रूप सुनिश्चित की गई है।
कहां कितने पौधे लगाए
इस अभियान में चंद्रशेखर पार्क में 500 पौधे, हाथी घाट पर 450 पौधे और 99 ट्री गार्ड सहित लगाए। वेदांत मंदिर पर 150 पौधे, अम्बेडकर पुल के नीचे 400 पौधे और 125 ट्रीगार्ड, बल्केश्वर गौशाला और वाटर वर्क्स गौशाला पर 130 पौधे और 33 ट्रीगार्ड, कैलाश मंदिर रामलाल वृद्धाश्रम और रेणुकाधम मंदिर में 111 पौधे लगाए गए। इसमें आरएसएस के सभी विविध संघठनों ने सहयोग किया। नदी किनारे घाटों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्कूलों ने भी किया सहयोग
पर्यावरण को सरंक्षित करने वाले इस देशव्यापी अभियान में संघ और अनुसांगिक संगठन के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बल्केश्वर के गणेशराम नागर विद्यालय और सेंट एन्ड्रूज स्कूल के विद्यार्थियों ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में नगरायुक्त अरुण प्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। संघ की ओर से विभाग संघचालक हरिशंकर, महानगर संघचालक विजय गोयल, अशोक अग्रवाल, मनमोहन निरंकारी, सुभाष वोहरा, खगेश कुमार, ब्रजेश, केशव, मनीष उपाध्याय, ललित दक्ष, राजन सिंह, विनीत कुमार, जगदीश नोहरवार, ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश गर्ग, नितिन बहल, सुभाष गुप्ता, हरिओम, हरेश, जानकी कपूर, विवेक तिवारी रहे। भाजपा महानगर की ओर से अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक डॉ. जी एस धर्मेश, प्रमोद गुप्ता, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अंजुला माहौर, डॉ. रामबाबू हरित, अशोक पिप्पल, हेमन्त भोजवानी, बबलू लोधी, डब्बू पंडित, प्रभुदयाल प्रजापति, अभिषेक गुप्ता, अश्वनी शर्मा, शिवकुमार राजौरा, राकेश त्यागी, धर्मेन्द्र असोलिया, प्रमोद सिंह, अनूप टिक्का, बिल्लू तिवारी, आलोक वर्मा, दाऊ वर्मा, पिल्लू गुरु, श्याम पैंगोरिया, प्रवेश दीक्षित, मनीष थापक, जितेंद्र राजपूत, बॉबी वर्मा और दिनेश अगरिया आदि उपस्थित रहे।

Home / Agra / पर्यावरण संरक्षण के लिए आरएसएस का अनोखा अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो