scriptपंचगव्य से हर बीमारी का इलाज | RSS training camp for cow latest news in hindi | Patrika News
आगरा

पंचगव्य से हर बीमारी का इलाज

गाय का दुध बहुत लाभदायक होता है। पंचगव्य से बुरी से बुरी बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

आगराOct 29, 2018 / 07:26 pm

Bhanu Pratap

rss

rss

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) आगरा विभाग की गौसंवर्धन गतिविधि का आगरा विभाग के कार्यकर्ता का प्रशिक्षण वर्ग आज रविवार को जेपी गार्डन पश्चिमपुरी में हुआ। उद्घाटन आरएसएस आगरा के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र और प्रांत गौसेवा प्रमुख रमाकान्त ने किया। कार्यकर्ताओं को पशु चिकित्सकों ने गौमाता को पालने के फायदे बताए। साथ ही बीमारियों से कैसे बचें, यह भी बताया। आह्वान किया गया कि प्रत्येक परिवार में एक गाय हो।
rss
हिन्दू समाज के लिए पूजनीय

समापन सत्र मे प्रांत गौसेवा प्रमुख रमाकान्त ने गौमाता के महत्व को बताते हुए कहा कि गौ माता हिन्दू समाज के लिए पूजनीय है। गाय का दुध बहुत लाभदायक होता है। पंचगव्य से बुरी से बुरी बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
rss
ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक गोविंद, महानगर प्रचारक नमन, विभाग गौसेवा प्रमुख विकास जी, सहप्रमुख कौशल, महानगर कार्यवाह भारत भूषण, महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा, ममता पचौरी आदि उपस्थित रहे।

Home / Agra / पंचगव्य से हर बीमारी का इलाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो