scriptइस विशेष संदेश को देश तक पहुंचाने के लिए साधु संतों ने निकाली पदयात्रा | sadhu sant padyatra from bah bateshwar to mathura vrindavan | Patrika News
आगरा

इस विशेष संदेश को देश तक पहुंचाने के लिए साधु संतों ने निकाली पदयात्रा

34 दिवसीय पदयात्रा कई स्थानों से होकर पहुंचेगी मथुरा वृंदावन

आगराFeb 05, 2019 / 11:30 am

अभिषेक सक्सेना

sadhu sants

इस विशेष संदेश को देश तक पहुंचाने के लिए साधु संतों ने निकाली पदयात्रा

आगरा। आगरा जनपद के अंतर्गत तीर्थ बटेश्वर में दर्जनों की संख्या में एकत्रित साधु संतों द्वारा 34 दिवसीय पदयात्रा शुरू की। कई राज्यों की साधु संत इस यात्रा में शामिल हुए हैं। यह यात्रा यमुना बचाओ बेटी बचाओ गो हत्या बंद करो, गो माता की रक्षा करो आदि अहम संदेशों को लेकर निकाली जा रही है।
13वीं यात्रा का शुभारंभ
ये यात्रा स्वामी बंधन दास गिरी और सियाराम महाराज बटेश्वर धाम के नेतृत्व में तीर्थ बटेश्वर में साधु-संतों के साथ बटेश्वर भोले नाथ बाबा की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। 34 दिवसीय 13वीं पद यात्रा में साधु संत प्रदेश में यमुना बचाओ बेटी बचाओ, गौ हत्या बंद करो गौ माता की रक्षा करो, कुरीतियों को दूर करो, आज संस्कृतियों और विशेषताओं को लेकर शुरू की गई है। संतों की यात्रा बटेश्वर से शुरू होकर कई कस्बों और गांव से होकर ब्रज क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मथुरा वृंदावन तक पहुंचेगी। यह यात्रा कई जगह अपना पड़ाव करेगी। जहां लोग इस यात्रा का स्वागत कर साधु संतों की भोजन और ठहरने की व्यवस्था करते हैं।
समाज की संस्कृति बचाने का संदेश
वहीं हिंदू समाज के संस्कृति को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस यात्रा में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित भारत के अन्य राज्यों के साधु संत शामिल हुए हैं। साधु संतों ने शासन-प्रशासन व क्षेत्रीय जनता से यात्रा को सफल बनाने के लिए सहयोग की मांग की है।

Home / Agra / इस विशेष संदेश को देश तक पहुंचाने के लिए साधु संतों ने निकाली पदयात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो