scriptBig News सपा-बसपा के बीच हुआ सीट बंटवारा, जानिए ब्रज की कौनसी सीट गई किस पार्टी के खाते में | Samajwadi Party BSP Seat Sharing Big News Loksabha chunav 2019 | Patrika News
आगरा

Big News सपा-बसपा के बीच हुआ सीट बंटवारा, जानिए ब्रज की कौनसी सीट गई किस पार्टी के खाते में

अखिलेश और मायावती के दस्तखत के साथ जारी हुई सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 38 सीटों पर बसपा तो 37 पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।

आगराFeb 21, 2019 / 04:19 pm

अमित शर्मा

SP BSP

Big News सपा-बसपा के बीच हुआ सीट बंटवारा, जानिए ब्रज की कौनसी सीट गई किस पार्टी के खाते में

आगरा। लोकसभा चुनीव से पहले समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के बीच सीट बंटवारा हो चुका है। अखिलेश और मायावती के दस्तखत के साथ जारी हुई सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 38 सीटों पर बसपा तो 37 पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी।
SP List
ब्रज की सीटों का इस तरह हुआ बंटवारा

सपा- सपा के खाते में ब्रज की हाथरस (सुरक्षित), एटा, बदायूं, पीलीभीत, मैनपुरी, बरेली, फिरोजाबाद सहित सात सीटें आई हैं। बता दें कि इनमें से मैनपुरी, बदायूं और फिरोजाबाद पहले से सपा के खाते में हैं। मैनपुरी से तेज प्रताप, बदायूं से धर्मेंद्र यादव तो फिरोजाबादा से रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव सांसद हैं।
बसपा- बसपा के खाते में गठबंधन की आगरा (सुरक्षित), फतेहपुरी सीकरी, अलीगढ़ और शाहजहांपुर सीट आई है। इनमें से फतेहपुरी सीकरी से 2009 में सीमा अपाध्याय हारी थीं वह प्रत्याशी भी घोषित की जा चुकी हैं। साथ ही आगरा से लोकसभा प्रत्याशी/प्रभारी मनोज सोनी को बनाया गया है।

Home / Agra / Big News सपा-बसपा के बीच हुआ सीट बंटवारा, जानिए ब्रज की कौनसी सीट गई किस पार्टी के खाते में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो