scriptसमाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन उड़ाएगा विरोधियों की नींद | Samajwadi party national seminar on 5th octeber in agra | Patrika News
आगरा

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन उड़ाएगा विरोधियों की नींद

सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन पांच अक्टूबर को तारघर मैदान में होने जा रहा है।

आगराSep 29, 2017 / 10:51 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन विरोधियों की नींद उड़ा देगा। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। ये कहना है सपा के जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का। उन्होंने बताया कि तारघर मैदान पर होने वाले इस अधिवेशन के लिए मैदान के आस पास के एरिया को होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। पूरा मैदान ही नहीं, बल्कि मॉल रोड भी सपा के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
पांच अक्टूबर को अधिवेशन
सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन पांच अक्टूबर को तारघर मैदान में होने जा रहा है। इसके चलते अधिकांश रोड पर होर्डिग्स लगे हैं और इनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। तारघर मैदान के आस पास तो जहां देखों वहीं ये होर्डिग्स नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एमजी रोड भी समाजवादी के होर्डिगस से अटा हुआ है। सपाई इस अधिवेशन को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।
निगम का चला डंडा
सपा के इन होर्डिग्स के खिलाफ नगर निगम के अधिकारियों ने सुबह से अभियान शुरू कर दिया। संजय प्लेस से अवैध होर्डिग्स हटाना शुरू किया। सबसे अधिक सपा के होर्डिग्स हटे, फिर एमजी रोड पर कार्रवाई शुरू हुई। होर्डिग्स उतार टीम ने गाड़ी में रख लिए। इसकी भनक सपा नेताओं को लगी, तो विरोध किया। शाम पांच बजे टीम ने कार्रवाई बंद कर दी। सपा के महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि मामले में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम से मिलेगा।
यहां लगाए गए होर्डिंग
अधिवेशन से संबंधित शहर में तमाम होर्डिंग लगाए गए हैं। फतेहाबाद रोड, तारघर मैदान, हरीपर्वत आदि जगहों पर लगे होर्डिंगों के एक कोने में मुलायम सिंह और दूसरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव हैं। बीच में अखिलेश यादव का साइकिल चलाते हुए बड़ी फोटो है। ऊपर राम मनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र के अलावा प्रो. रामगोपाल यादव सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के फोटो लगे हैं। नीचे स्थानीय नेताओं की तस्वीरें हैं। कुछ होर्डिंगों पर मोहम्मद आजम खां की भी तस्वीर हैं।

Home / Agra / समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन उड़ाएगा विरोधियों की नींद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो