scriptअखिलेश यादव के इस निर्देश के बाद सपाइयों ने किया कुछ ऐसा, उड़े भाजपा नेताओं के होश | Samajwadi Party New strategy for political strength | Patrika News
आगरा

अखिलेश यादव के इस निर्देश के बाद सपाइयों ने किया कुछ ऐसा, उड़े भाजपा नेताओं के होश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशों के बाद शुरू किया बड़ा अभियान।

आगराJan 19, 2019 / 05:45 pm

धीरेंद्र यादव

Akhilesh started election war against BJP, send their SP solders

Akhilesh started election war against BJP, send their SP solders

आगरा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशों के बाद समाजवादी पार्टी नेताओं ने समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम शुरू कर दिया है। समाजवादी वार्ड स्तर पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भाजपा की पोल खोलने का काम कर रहे हैं।
Akhilesh yadav
आज यहां हुआ कार्यक्रम
समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय के अंतर्गत आज वार्ड 91 में महानगर कार्यकारिणी सदस्य विशाल गौरव के नेतृत्व में एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के अध्यक्षता में अचल भवन दरेसी पर जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए चुनावी मुद्दों और चुनावी वादों को जनता को याद दिलाया कि किस तरह से जनता से अपने वोट लेकर झूठी सत्ता हासिल की।
ये बोले महानगर अध्यक्ष
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा सपा बसपा के गठबंधन के बाद भाजपा के नेताओं की नींद उड़ी हुई है। वे किसी तरह प्रदेश में 1 सीट जीतने के लिए प्रयास कर रहे हैं, परंतु इस देश और प्रदेश की जनता के साथ भाजपा सरकार ने विश्वासघात किया है, उसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार से सबसे दुखी किसान हैं, क्योंकि उनकी उपज का भी सही मोल नहीं मिल पा रहा है। नोटबंदी के बाद व्यापारियों पर भी मार पड़ी। ऐसा कोई वर्ग नहीं जो भाजपा सरकार से पीड़ित ना हो।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में महासचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष सौरव गुप्ता, उपाध्यक्ष मीना कुमारी, किशन यादव, पूर्व पार्षद बबलू शरीफ, मशहूर कुरेशी, राकेश अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, बबलू खान, मुन्ना मेव मौजूद रहे।

Home / Agra / अखिलेश यादव के इस निर्देश के बाद सपाइयों ने किया कुछ ऐसा, उड़े भाजपा नेताओं के होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो