scriptMadhya Election 2018 Result सट्टा बाजार ने एक बार फिर मारी गुलाटी, ये पार्टी बनी फेवरेट | Satta Bazar rate for Madhya Pradesh Election Result 2018 and Next CM | Patrika News
आगरा

Madhya Election 2018 Result सट्टा बाजार ने एक बार फिर मारी गुलाटी, ये पार्टी बनी फेवरेट

Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Result से पहले ही सट्टा बाजार ने आचानक पल्टी मारी है। अचानक इस पार्टी के भाव बढ़ गए हैं।

आगराDec 10, 2018 / 02:45 pm

अमित शर्मा

madhya pradesh election

Madhya Election 2018 Result सट्टा बाजारा ने मारी पल्टी, ब्रज में इस पार्टी के बढ़े भाव

आगरा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं अब परिणाम का इंतजार है। इन राज्यों में ब्रज में केवल दो ही राज्यों के चुनाव परिणाम की चर्चा है। राजस्थान और मध्‌य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम पर ब्रज में सबकी नजर है। आगरा जनपद से मध्य प्रदेश की भिंड, मेहगांव, अटेर, अंबाह, पोरसा, मुरैना में कई नेता अपने-अपने चहेते प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार के लिए मैदान में भी उतरे थे। ये नेता वासप आने के बाद अपने अपने हिसाब से जीत हार का आंकलन कर रहे हैं। इस बीच सट्टा बाजार में भी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाव लग रहे हैं। मतदान के बाद अचानक सट्टा बाजार ने पल्टी मारी है।
यह भी पढ़ें

Rajsthan Election 2018 Result से पहले सट्टा बाजारा गर्म, जानिए ब्रज में कौन सी पार्टी का रेट है हाई

दो हफ्ते तक सट्टा बाजार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बता रहा था वहीं अचानक मतदान के बाद सट्टा बाजार ट्रेंड में बदलाव आया है। अब सट्टा बाजार में एक बार फिर शिवराज सरकार रिपीट होने के दावे किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए सट्टा बाजार में अब सीटों के हिसाब से ब्रज में सट्टा लग रहा है। ब्रज से सटी एमपी सीटों पर भाजपा की स्थिति बेहतर बता जा रही है यही कारण हैै कि अचानक कांग्रेस का भाव बढ़ गया है और भाजपा घटा है। हालांकि लोगों का यह भी कहना है कि चूंकि यूपी में भाजपा की सरकार है, मध्य प्रदेश में आगरा से अधिकतर भाजपा नेता ही प्रचार के लिए गए हैं जो भाजपा सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। इसलिए सट्टा बाजार ने ट्रेंड बदला है। हालांकि इससे पहले भाजपा नेता भी मध्य प्रदेश में सरकार रिपीट होने को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थे।
यह भी पढ़ें

राजस्थान चुनाव 2018 के परिणाम को लेकर ‘धर्मनगरी’ के ज्योतिषाचार्य की बड़ी भविष्यवाणी, ये बनेंगे अगले मुख्यमंत्री

सट्टा बाजार के मुताबिक मध्य प्रदेश में 230 में 120 के आसपास भाजपा की सीटें आएंगे वहीं कांग्रेस की सीटें 100 से कम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि यह सट्टा बाजार का रुझान है असल परिणाम तो 11 दिसंबर को ही पता लगेगा। हर चुनाव में एग्जिट पोल औऱ सट्टा बाजार अपने अपने हिसाब से प्रिडिक्शन करते हैं लेकिन जनता का असल मत वोटों की गिनती के बाद ही पता लगता है। इसलिए सट्टा बाजार के प्रिडिक्शन के बावजूद इन रुझानों पर विश्वास करना आसान नहीं है।

Home / Agra / Madhya Election 2018 Result सट्टा बाजार ने एक बार फिर मारी गुलाटी, ये पार्टी बनी फेवरेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो