scriptExit Poll 2019 के नतीजों ने सट्टा बाजार पर नहीं डाला कोई असर, अब भी इस पार्टी को दिला रहे जीत | satta king loksbha election big prediction after exit poll result 2019 | Patrika News
आगरा

Exit Poll 2019 के नतीजों ने सट्टा बाजार पर नहीं डाला कोई असर, अब भी इस पार्टी को दिला रहे जीत

सट्टा बाजार का रुख लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजों से जुदा है। यहां गठबंधन प्रत्याशी की बोली बढ़ गई है, वहीं भाजपा प्रत्याशियों का रेट गिर गया है।

आगराMay 20, 2019 / 02:18 pm

suchita mishra

आगरा। एग्जिट पोल के नतीजे आने के साथ ही सट्टा बाजार भी चुनावी नतीजों को लेकर गर्म हो गया है। अंतिम चरण के मतदान के बाद exit poll 2019 के नतीजों के बाद सट्टा बाजार में भी सामान्यत: भाजपा की जीत की ही चर्चा है। लेकिन आगरा और फतेहपुर सीकरी की बात करें तो यहां सट्टा बाजार का रुख लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजों से कुछ जुदा ही नजर आ रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी के साथ गठबंधन प्रत्याशी को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में गठबंधन प्रत्याशी की बोली बढ़ गई है, वहीं भाजपा प्रत्याशियों का रेट गिर गया है।
बता दें कि आगरा, फतेहपुरसीकरी, एटा, मैनपुरी, पीलीभीत, बरेली और मथुरा समेत तमाम शहरों में बड़े स्तर पर सटोरिए एक्टिव हैं। एग्जिट पोल के नतीजों को देखने के बाद सट्टा बाजार में भी अधिकतर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है। इस क्रम में आगरा में भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह के जीतने की उम्मीद प्रबल मानी जा रही है, लेकिन सटोरियों के बीच गठबंधन प्रत्याशी मनोज सोनी को भी टक्कर का माना जा रहा है। यही कारण है कि सटोरियों ने मनोज सोनी का रेट बढ़ा दिया है।
वहीं फतेहपुर सीकरी की बात करें तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर और भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के बीच दांव लग रहा है। सटोरिए यहां राजबब्बर को राजकुमार चाहर के मुकाबले ज्यादा मजबूत स्थिति में मान रहे हैं। ऐसे में यहां राजकुमार चाहर का रेट ज्यादा है। बता दें कि 2014 में भाजपा को 282 और एनडीए को 336 सीटें मिली थीं। वहीं यूपी में बीजेपी ने 73 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार सट्टा बाजार में एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें दी जा रही हैं, वहीं यूपी में 50 से 55 के बीच सीटें दी गई हैं।

Home / Agra / Exit Poll 2019 के नतीजों ने सट्टा बाजार पर नहीं डाला कोई असर, अब भी इस पार्टी को दिला रहे जीत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो