आगरा

आगरा के सात लोगों ने कोरोना को दी मात, पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की बात

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पाजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस बीच पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं।

आगराMar 30, 2020 / 07:26 pm

Neeraj Patel

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पाजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस बीच पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पाजिटिव के अब तक 14 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें आगरा के सात, नोएडा के चार, गाजियाबाद के दो और लखनऊ का एक व्यक्ति शामिल है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर मन की बात कार्यक्रम में आगरा के अशोक कपूर से बात की।

हाल ही में अशोक कपूर और उनके परिवार के पांच सदस्यों ने कोरोना वायरस को मात देने में सफलता हासिल की है। कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों सहित दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उन्होंने पूरी तरह से मेडिकल एडवाइजरी का पालन कर 14 दिनों कोरोना को मात दी। कपूर ने पीएम मोदी को बताया कि सकारात्मकता से वह ऐसा करने में कामयाब हो सके हैं।

मन की बात कार्यक्रम के दौरान अशोक कपूर ने पीएम मोदी से फोन बताया कि वह और उनके परिवार के पांच लोग कोरोना से पीड़ित थे। कोविड-19 रिपोर्ट के बाद सभी को आगरा से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल एम्बुलेंस से भेजा गया था। 14 दिनों तक अस्पताल में रखा गया। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ को शुक्रिया कहते हुए कहा कि सफदरगंज के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने हमारा पूरा ख्याल रखा।

ये भी पढ़ें – झोपड़ी झुग्गियों में रहने वाले बच्चों की दूध बांटकर भूख बुझा रही पराग डेयरी

आगरा के खंदारी निवासी जूता कारोबारी के एक ही परिवार के छह लोग निकले थे। जूता कारोबारी नोएडा के अपने एक मित्र के साथ इटली से लौटे थे। नोएडा वाले मित्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आगरा के जूता कारोबारी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई गई। जिसमें एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव पाए गए। इनका इलाज दिल्ली में चल रहा था।

Home / Agra / आगरा के सात लोगों ने कोरोना को दी मात, पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.