script6 जनवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण, बृज के ज्योतिषाचार्य ने इन राशियों के लिए बड़ी भविष्यवाणी | Solar Eclipse of 6 January 2019 Astrologer Pridiction of Mesh Rashi | Patrika News
आगरा

6 जनवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण, बृज के ज्योतिषाचार्य ने इन राशियों के लिए बड़ी भविष्यवाणी

सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

आगराJan 04, 2019 / 11:25 am

अभिषेक सक्सेना

Surya Grahan

itarsi, surya grahan, sootak, rashifal

आगरा। साल 2019 बृज क्षेत्र के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। जनवरी का महीना वैसे भी खास होता है। लेकिन, 2019 का जनवरी महीना और भी खास है। छह जनवरी को सूर्य ग्रहण लगेगा। इस साल कुल पांच ग्रहण पड़ेंगे। 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। गणेश संकष्ट चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार भी जनवरी में ही हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक शुक्ला ने बताया कि बृज क्षेत्र और राशियों पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा। हालांकि ज्योतिषाचार्य का कहना है कि ये ग्रहण उत्तर-पूर्वी चीन, जापान और पूर्वी रूस, प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण अदृश्य रहेगा।
इस दिन और इस समय लगेगा
6 जनवरी रविवार के साथ ही शाम 05:43 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा पूरा दिन पार करके देर रात 1 बजकर 57 मिनट पर हर्शल ग्रह मेष राशि में मार्गी होगा। 7 अप्रैल, 2017 को हर्शल ने मेष राशि में प्रवेश किया था और इस बीच 7 अगस्त, 2018 को रात 10 बजकर 19 मिनट पर हर्शल मेष राशि में वक्री भी हुए थे। हर्शल ग्रह लगभग 84 वर्षों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है। मतलब कि यह एक राशि में तकरीबन सात वर्षों तक रहता है। बता दें कि दार्शनिकों, चिंतकों और मनोवैज्ञानिकों के लिए हर्शल ग्रह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह ग्रह इंसान के अंदर आध्यात्मिक शक्ति और आत्मबल का संचार करता है। हर्शल के मार्गी होने से इसका विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव होगा। हर्शल उनके किस स्थान पर गोचर करेगा और उस स्थिति में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए, जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लिए भी यह काफी महत्वपूर्ण है। मार्गी हर्शल आपके पहले स्थान पर गोचर करेगा। इस गोचर से अपके जीवन में अचानक से आपकी तरक्की हो सकती है। भले ही बीच-बीच में कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आएं, लेकिन आपको अपने कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी। चीजों को नये तरीके से सोचने की कोशिश करेंगे। अत: हर्शल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी तरह के अशुभ फल से बचने के लिए आपको दही या दही से बनी चीज़ों का दान करना होगा। इससे आपके जीवन में आपकी उन्नति निश्चित ही होगी।
वृष राशि
इस राशि के लिए भी यह काफी हद तक सही रहेगा। मार्गी हर्शल आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेगा। गोचर से आप अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने ऊपर कुछ खर्चा कर सकते हैं। इस दौरान आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपका गृहस्थ जीवन और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शरीर के साथ ही मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे। अत: हर्शल की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए आपको जैसमीन की सुगंध पास रखनी चाहिए और उसका उपयोग भी करना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। यह सूर्य ग्रहण कुल सात राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। इसके प्रभाव का इन राशियों पर असर भी पड़ेगा।
व्रत-त्योहार -महत्वपूर्ण दिवस
-2019 में पहले सप्ताह में लगेगा सूर्यग्रहण
-6 जनवरी 2019- सुबह 4.05 बजे से 9.18 बजे
-2 जुलाई- रात्रि 11.31 बजे से 2.17 बजे
-26 दिसंबर 19-सुबह 8.17 से 10.57 बजे
चंद्रग्रहण
-21 जनवरी – सुबह 9.03 बजे से 12.20 बजे
-16 जुलाई – दोपहर 1.31 बजे से शाम 4.40 बजे

Home / Agra / 6 जनवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण, बृज के ज्योतिषाचार्य ने इन राशियों के लिए बड़ी भविष्यवाणी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो