scriptअमित शाह की रैली होते ही भाजपा ने किया बड़ा धमाका, कई बड़े सपा, बसपा, कांग्रेस नेता शामिल | SP BSP lokdal Congress Leaders joined BJP After Amit Shah Rally Big Ne | Patrika News
आगरा

अमित शाह की रैली होते ही भाजपा ने किया बड़ा धमाका, कई बड़े सपा, बसपा, कांग्रेस नेता शामिल

ज़ॉइनिंग प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री गोविंद नरायण शुक्ल की मौजूदगी में होटल क्लार्क शिराज में हुई है।

आगराMar 24, 2019 / 09:07 pm

अमित शर्मा

Govind Narayan Shukla

अमित शाह की रैली होते ही भाजपा ने किया बड़ा धमाका, कई बड़े सपा, बसपा, कांग्रेस नेता शामिल

आगरा। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। 11 बड़े सपा, बसपा, कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। ज़ॉइनिंग प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री गोविंद नरायण शुक्ल की मौजूदगी में होटल क्लार्क शिराज में हुई है।
यह भी पढ़ें

जब मंच से बोले अमित शाह ‘ये हमारा श्रीकांत शर्मा अभी युवा है, भाजपा सरकार में ऊर्जामंत्री बनाया, किया ये बड़ा काम

ये हुए शामिल

इनमें से प्रमुख नाम मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के पति व जिला पंचायत सदस्य अनुदेश यादव उर्फ बबलू यादव (सपा), यशपाल सिंह चौहान पूर्व विधायक सिंकदराराऊ, मिथिलेश कुमार कठेरिया पूर्वमंत्री और पूर्व सांसद शाहजहांपुर, शंकुलतला देवी कठेरिया पूर्व विधायक पुवायां, डॉ अनुराग शुक्ला पूर्व विधायक/ पूर्व सभापति संसदीय अध्यन समिति, दिगंबर सिंह धाकरे पूर्व मेयर प्रत्याशी आगरा (बसपा), चरत प्रताप सिंह एटा, चौधरी रामपाल सिंह यादव पूर्व एमएलसी (कांग्रेस), ठाकुर चंदन सिंह पूर्व विधायक मांट (सपा, लोकदल), राजीव कश्यप पूर्व प्रत्याशी विधानसभा (बसपा), नितिन गुप्ता (पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री) हैं।

Home / Agra / अमित शाह की रैली होते ही भाजपा ने किया बड़ा धमाका, कई बड़े सपा, बसपा, कांग्रेस नेता शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो