scriptअखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, तो सीएम योगी की पुलिस के उड़ गए होश, देखें वीडियो | SP Leaders Protest against Yogi Adityanath Government After Unnao Police arrested SP Supremo Akhilesh Yadav News in Hindi | Patrika News
आगरा

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, तो सीएम योगी की पुलिस के उड़ गए होश, देखें वीडियो

सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के साथ तमाम नेताओं की आगरा में गिरफ्तारी।

आगराAug 17, 2017 / 05:20 pm

धीरेंद्र यादव

Samajwadi Party

Samajwadi Party

आगरा। अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। औरैया जाते समय गिरफ्तार किए गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जमकर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में सेंट जोंस चौराहे तक मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान थाना हरीपर्वत पुलिस ने उनके साथ तमाम नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। उधर मैनपुरी, बरेली, एटा, फिरोजाबाद में भी आक्रोशित सपाइयों ने प्रदर्शन किया, वहीं मथुरा में सपाइयों ने योगी सरकार का पुतला फूंका।
जमकर हुआ प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्नाव के साथ ही कानपुर तथा कन्नौज की पुलिस को चमका देकर औरैया जाने के प्रयास में लगे थे, जैसे ही वे अपने काफिले के साथ उन्नाव हाइवे पर पंहुचे तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया। सपा मुखिया की इस गिरफ्तारी से पूरे प्रदेश में आक्रोश फैला है। वहीं आगरा में जब ये खबर पहुंची, तो सपाइयों का आक्रोश फूट पड़ा।
एमजी रोड पर फूटा गुस्सा
आगरा में सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में सपाइयों ने एमजी रोड पर मार्च निकाला। योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सपाइयों का आक्रोश उनकी जोरदार नारेबाजी में साफ तौर पर देखा जा सकता है। सेंट जोंस चौराहे पर सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस के साथ तमाम अधिकारी पहुंच गए। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
सपाइयों ने कहा भर देंगे जेल
सपा नेता उस्मान अब्बास ने कहा कि योगी सरकार इस तरह अपनी मनमानी नहीं कर सकती है। न्याय के लिए आवाज उठाना गलत है, तो ये गलत काम सपा का हर सिपाही करेगी। योगी सरकार को गिरफ्तारी करनी तो है करे। हम यूपी की जेलें भर देंगे। हमें जेल भेजें, काला पानी की सजा दे दें, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं सपा नेता मदन गर्ग ने कहा कि सपाई हमेशा से अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते आए हैं। न्याय के लिए लड़ने वाले हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, तो हम भी शांत नहीं बैठेंगे।

Home / Agra / अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, तो सीएम योगी की पुलिस के उड़ गए होश, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो